Anupama: शो में शुरू हुई इन दोनों की लव स्टोरी, अनुपमा को लेना होगा ये बड़ा फैसला

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम एक-दूसरे से टकरा जाते है. प्रेम उसकी खूबसूरती को निहारता है. वह राही की खूबसूरती पर मोहित हो जाता है.

Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु के दिए कपड़ों को राही फेंक देती है. दूसरी तरफ तोशू, पाखी और बा राही को घर से निकालने के लिए तरीका सोचते हैं. पाखी कहती है राही को घर से बाहर निकालने के लिए उन्हें कोई ठोस वजह चाहिए. तोशू कहता है उन्हें एक दिन ये वजह मिल जाएगी. वहीं जानकी के Ij घनतेरस पार्टी में अनु जाती है. अनु वहां पर राही को मिस करती है और उसके साथ डांस करने का सोचती है.

किसका फोन आने से घबरा जाएगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम को खलनायक का कॉल आता है और वह परेशान हो जाता है. दूसरी तरफ सेलिब्रेशन में राही शामिल होती है. उसे देखकर अनु खुश हो जाती है और अनु उसपर गुलाब की पंखुड़ियां फेंकती है. जानकी कहती है राही उससे दूर कभी नहीं रह पाएगी.

किसे मिस करेगी अनुपमा

राही और प्रेम एक-दूसरे से टकरा जाते है. प्रेम उसकी खूबसूरती को निहारता है. वह राही की खूबसूरती पर मोहित हो जाता है. दूसरी तरफ ईशानी पैसों को लेकर परेशान होती है. वहीं, अनुपमा, अनुज को मिस करती है और उसे जल्दी लौटने के लिए कहती है. प्रेम शाह परिवार के साथ डांस करता है. राही को उनके साथ डांस करते देख अनु काफी खुश हो जाती है. अनु उम्मीद करती है कि राही और शाह परिवार एक-दूसरे को स्वीकार कर लें.

अनु की किस बात को नहीं मानेगी राही

दिवाली की तैयारी अनुपमा करती है. अंश, परी और माही उसकी हेल्प करते हैं. राही को अपने पिता अनुज की याद आती है. जानकी खुश होती है उसे ऑर्डर मिल गया है. वहीं, दिवाली पर माही साड़ी पहनने की बात कहती है. अनु, राही को भी साड़ी पहनने के लिए कहती है. अपनी मां की बातों को वह नजरअंदाज कर देती है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम को पसंद करने लगी है. जबकि प्रेम, राही को पसंद करता है. जल्द ही दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेंगी. इस बीच प्रेम के लिए माही और राही में किसे चुनेगी अनु.

Also Read- Anupama: राही की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान, अपने ही बनेंगे दुश्मन, कैसा बचाएगी अपनी बेटी को अनु?

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >