Anupama: राघव का असली गुनाहगार आएगा सामने, पराग इस इंसान को देखते ही खोएगा आपा, होगा उसका एक्सीडेंट

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोहित, प्रेम की सारी चीजों को अपने नाम करने की कोशिश करती है. वह पराग को उसके खिलाफ भड़काता है. मोहित चाहता है कि प्रेम की सारी चींजे उसके नाम हो जाए और इसके लिए वह प्लान बना रहा है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया गया कि ख्याति, प्रेम, राही और अनु के साथ कोठारी परिवार से बाहर निकलती है. अनु, पराग को ख्याति को रोकने के लिए कहती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता. अनु कहती है कि अगर कोठारी परिवार के रहस्य सामने आ गए तो उनके पास माफी मांगने के अलावा कुछ नहीं बचेगा. दूसरी तरफ पाघव के हाथ पराग की एक तस्वीर आती है और वह अपना आपा खो देता है. उसे याद आता है कि पराग ने ही उसकी जिंदगी बर्बाद की है. वह पराग की फोटो देखकर बहुत ज्यादा गुस्सा हो जाता है और उससे बदला लेने की कसम खाता है.

राघव हो जाएगा बेहोश

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव बेहोश हो जाता है और अनुपमा डॉक्टर को बुलाती है. अनु को उसकी फ्रिक होती है. दूसरी तरफ अनु, ख्याति को अपने घर लेकर आ गई है. वह अनु की रसोई में काम करती है. आर्यन अपने प्लान को एक्शन में लाने का सोचता है. वह अब कोठारी परिवार का बेटा है और उसे लगता है कि सबकुछ उसका ही है. वह स्टॉफ से बहुत बुरे तरीके से बात करता है. राही आती है और उसे लोगों से अच्छे से बर्ताव करने के लिए कहती है. वह उसके साथ अच्छा बॉन्ड बनाने की कोशिश करती है. गौतम उन दोनों को बात करते हुए देख लेता है.

पराग की नजर पड़ेगी राघव पर

आर्यन मन बना चुका है कि वह प्रेम से उसका सबकुछ छीन लेगा. वह डिनर टेबल पर प्रेम की कुर्सी पर बैठता है. वह पराग को अपनी बातों में फंसाने की कोशिश करता है, ताकि वह कोठारी बिजनेस पर अपना हक पूरी तरह से जता पाए. दूसरी तरफ राघव, अनु से माफी मांगता है. वह उसे खुद को अनु की रसोई से हटाने के लिए कहता है. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पराग शाह हाउस आता है. अनु उसे देखती है और ख्याति से मिलने के लिए कहती है. जब वह जाने लगता है कि कार के साइन व्यू मिरर में राघव को देखता है. वह उसे देखकर कार से कंट्रोल खो देता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है.

यहां पढ़ें- Box Office Report: साउथ की इस फिल्म ने छीनी ‘जाट’ की बादशाहत, सनी देओल की फिल्म की कमाई रह गई आधी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >