Anupama: अनुपमा के कमरे में अनुज की तसवीर देख चौंक जाएगा प्रेम, क्या दोनों का आपस में है कोई कनेक्शन?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु बा को लड्डू के ऑर्डर पूरे करने में हेल्प करने के लिए उन्हें उनके हिस्सा का पैसा देती है. पैसे लेते हुए बा काफी खुश हो जाती है.

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. सीरियल में दिखाया जा रहा कि राही धनतेरस पार्टी में जाती है. अनु वहां उसे देखकर काफी खुश होती है. माही को प्रेम से प्यार होने लगा है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, तोशू को तीन बैग सौंपती है और उसे तीन खास जगह पहुंचाने के लिए कहती है. ये बैग अनाथालय के लिए, एक पक्षियों को खिलाने के लिए और एक बैग गौशाला के लिए होता है. अनु के ऐसे दान करने पर तोशू सवाल उठाता है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा बा को लड्डू के ऑर्डर पूरे करने में हेल्प करने के लिए उन्हें उनके हिस्सा का पैसा देती है. पैसे लेते हुए बा काफी खुश हो जाती है और उसे गर्व होता है. लीला अपने कमरे में जाकर भावुक हो जाती है. जिंदगी के इस मुकाम पर वह अपनी पहली कमाई पाकर काफी खुश हो जाती है.

क्या सच में सत्संग में जाएंगे प्रेम, माही और परी

ईशानी को पता चलता है कि कुणाल शहर से बाहर और वह चैन की सांस लेती है. उसे दिवाली पार्टी के बारे में पता चलता है और वह इसमें परी, माही और अंश को चलने के लिए कहती है. प्रेम बताता है कि वहां परफॉर्म करने वाले मिस्टर कूल बॉय को वह जानता है. जिसके बाद वह प्रेम को भी साथ चलने के लिए कहते हैं. प्रेम, राही को भी साथ में चलने के लिए मना लेता है. हालांकि सब प्लान करते हैं कि वह घरवालों को कहेंगे कि वो किसी सत्संग में जा रहे हैं.

क्या अनुपमा के सामने खुलेगा बच्चों का झूठ

माही को बुरा लगता है कि उसने अनुपमा से झूठ बोला है. परी उसे पार्टी में चलने के लिए मना लेती है. प्रेम, ईशानी, अंश, माही, परी और राही पार्टी में जाते हैं. हालांकि पार्टी में माही को अनु का कॉल आता है और वह परेशान हो जाती है.

क्या अनुज और प्रेम का है कोई रिश्ता

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रेम, अनु के कमरे में अनुज की तसवीर देखकर चौंक जाता है. उसे पता चलता है अनुज ही अनु का पति है और कई सालों से मिसिंग है. क्या होगा प्रेम और अनुज का रिश्ता. क्या अनुज से अनुपमा को प्रेम मिला पाएगा.

Also Read- Rupali Ganguly के पति ने सौतेली बेटी के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- ‘मेरा दूसरी पत्नी के साथ…’

Also Read- जानें कौन है Rupali Ganguly की सौतेली बेटी, Anupama एक्ट्रेस पर लगा घर तोड़ने का आरोप, पोस्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >