Anupama Twist: बारिश में राही और प्रेम करेंगे रोमांस, अनु का दामाद निकलेगा धोखेबाज? इस वजह से फिर से मुंबई जाएगी अनुपमा

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही से प्रेम माफी मांगता है. वह शाह हाउस जाकर अनु को सॉरी कहता है. दूसरी ओर गौतम अपनी बातों में प्रार्थना को फंसाने की कोशिश करता है. वह उसके सामने अच्छा बनने का नाटक करता है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि गौतम, प्रार्थना से कहता है कि उसे अपना ध्यान रखना चाहिए. वह कहता है उसने अंश पर हाथ उठाया और उसे इस बात का अफसोस है. गौतम उसे यकीन दिलाता है कि उसे अकेला फील करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वह उसके साथ है. माही उनकी बातें सुन लेती है. गौतम उसे बताता है कि वह सिर्फ प्रार्थना को दिलासा दे रहा था कि वह अकेले नहीं है. वह दुख जताता है कि उसकी वजह से अंश और प्रार्थना के बीच दूरी पैदा हो गई. माही उसकी बातों पर भरोसा कर लेती है.

राही और प्रेम करेंगे रोमांस

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही और गौतम, प्रेम को राही के कमरे के बाहर सोते देखते हैं. माही को खुशी होती है कि दोनों की शादी में दरार आ रही है. तभी बारिश शुरू हो जाती है और राही बाहर निकलती है. वह देखती है कि प्रेम बारिश में भीग रहा है और उसके हाथ में सॉरी कार्ड है. प्रेम कहता है कि उसने उसे और अनुपमा को दुख पहुंचाया है. प्रेम कहता है कि वह पूरी रात बाहर खड़ा रहेगा. राही कहती है कि वह उससे बहुत ज्यादा प्यार करती है और उसे सजा देने के बारे में सोच नहीं सकती. राही और प्रेम अपने सारे गिले शिकवे को दूर करते हैं. दोनों के बीच रोमांस देखने को मिलेगा.

गुस्से में राजा को थप्पड़ मारेगी परी

राही और प्रेम शाह हाउस आते हैं. प्रेम, अनु और अंश से माफी मांगता है. राही अपनी मां से मुंबई लौटकर अपनी जिंदगी जीने के लिए कहती है. उसके साथ बाबूजी, किंजल, पाखी, इशानी और राही भी वहां जाने की बात करती है. अनु को फ्रिक सताती है कि वह इस वक्त अपने परिवार को छोड़कर कैसे जाए. राही उसे विश्वास दिलाती है कि ऐसा डांस का मौका उसे दोबारा नहीं मिलेगा. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि परी, राजा को किसी दूसरी लड़की के साथ देखती है. परी सोचती है कि राजा उसे धोखा दे रहा. गुस्से में वह राजा को थप्पड़ मार देती है और उस पर धोखा देने का इल्जाम लगाती है.

यह भी पढ़ें- Anupama: एक साल बाद अनुपमा छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मेरा समय शो छोड़ने का आ गया थायह भी पढ़ें– Anupama Maha Twists: अपने होने वाले दामाद को थप्पड़ मारेगी अनुपमा, गौतम को एक्सपोज करने में लगा ये शख्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >