Anupama Twist: रजनी के बाद अब ये शख्स अनुपमा को देगा धोखा, राही का चल रहा अफेयर?

Anupama Twist: अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जाएगा कि रजनी ने अनुपमा को फंसाने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है. पराग, मोटी बा को बताता है कि रजनी, अनु की दोस्त है. गौतम ये बात जान जाता है. हालांकि गौतम को शक है कि रजनी और पराग का कोई रिश्ता है.

Anupama Twist: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी सारे चॉल वालों को इकट्ठा करती है. वह उनसे एक डॉक्यूमेंट पर साइन करने के लिए कहती है. रजनी कहती है कि ये साइन इसलिए जरूरी है ताकि वह चॉल के रीडेवलपमेंट को रोक पाए. रजनी उनसे कहती है कि वह लोग जिसपर सबसे ज्यादा भरोसा करते हैं उनसे पेपर पढ़ने कह दें. वह लोग फिर इसपर साइन कर दें.. चॉल वाले अनु पर भरोसा करते हैं और वह उसे पेपर पढ़ने के लिए कहते हैं. अनु उनसे पहले पेपर्स पढ़ने के लिए कहती है.

अनुपमा को फंसाने की तैयारी कर रही रजनी

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि रजनी चॉल वालों पर प्रेशर बनाती है ताकि वह लोग पेपर्स पर जल्दी साइन कर दें. रजनी सोचती है कि सबके साइन लेने के बाद वह पेपर्स बदल देगी. पराग, रजनी को फोन कर कहता है कि वह उसके प्रोजेक्ट में पैसे लगाने के लिए तैयार है. रजनी ये सुनकर खुश हो जाती है. रजनी कहती है कि अनुपमा को कुछ पता नहीं है और वह लोग जीत जाएंगे. दूसरी तरफ मोटी बा को पराग बताता है कि रजनी और अनुपमा दोस्त है. ये जानकर गौतम हैरान हो जाता है. गौतम सोचता है कि पराग और रजनी का भी कोई कनेक्शन है.

क्या राही का चल रहा अफेयर?

माही, गौतम से कहती है कि वह उसे इग्नोर क्यों कर रहा है. गौतम उससे झूठ बोलता है कि वह बस काम में उलझा हुआ है. माही कहती है कि वह उसकी बात समझती है, लेकिन प्रेम और राही को साथ देखकर उसे जलन होती है. गौतम कहता है कि राही का अफेयर बाहर चल रहा है और वह प्रेम को धोखा दे रही है. माही ये जानकर हैरान हो जाती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती, अनु को बताती है कि उसे दोबारा से मंगेश बहुत परेशान कर रहा है. अनु ये जानकर हैरान हो जाती है और उसके पास जाती है. वह मंगेश को भारती से दूर रहने के लिए वॉर्निंग देती है.

यह भी पढ़ें- Anupama Maha Twist: अनु की पीठ में खंजर भोंकेगी उसकी ही अपनी दोस्त, ये शख्स देगा साथ, राही की लाइफ में दिवाकर की एंट्री

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >