Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में लीप के बाद अनुज और अनु मिल गए है. इसमें ट्विस्ट है कि अनुज अपनी अनु को पहचान नहीं पाता. अनुज उसका चेहरा भूल चुका है. अनुज को ऐसे देख कर अनु का दिल बेचैन है. उसे आध्या की फ्रिक हो रही कि पता […]

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना के शो अनुपमा में लीप के बाद अनुज और अनु मिल गए है. इसमें ट्विस्ट है कि अनुज अपनी अनु को पहचान नहीं पाता. अनुज उसका चेहरा भूल चुका है. अनुज को ऐसे देख कर अनु का दिल बेचैन है. उसे आध्या की फ्रिक हो रही कि पता नहीं वो कहां है. आगे क्या टर्न आएगा, फैंस ये जानने का इंतजार कर रहे हैं. इस बीच सुनने में आ रहा कि एक्ट्रेस अदा खान की शो में एंट्री होने वाली है. अदा ने इन खबरों पर रिएक्ट किया है.

क्या अनुपमा में अदा खान की होगी एंट्री

सोशल मीडिया पर ऐसी चर्चा थी कि नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश की को-स्टार अदा खान, राजन शाही के सीरियल अनुपमा में कैमियो रोल प्ले करेगी. इसके बाद फैंस उन्हें शो में देखने के लिए उत्साहित हो गए. इसपर रिएक्ट करते हुए अदा ने सच्चाई बताई है. उन्होंने इस खबर को फेक बताया है. ये तो साफ हो गया कि लीप के बाद अदा की एंट्री शो में नहीं होगी. बता दें कि एक्ट्रेस ने नागिन, वागले की दुनिया – नयी पीढ़ी नये किस्से, खतरों के खिलाड़ी और कॉमेडी नाइट्स बचाओ में नजर आ चुकी हैं.

Also Read- Anupama Leap: लीप के बाद की कहानी ऐसे होगी शुरू, पागलों जैसी हालत में दिखेगा अनुज, अनुपमा का इतना बदल जाएगा लुक

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

अनुपमा में क्या होगा आगे

अनुपमा के एपिसोड में दिखाया गया कि अनु बाबा को अपनी और अनुज की तसवीर दिखाती है और बताती है कि वो उसकी पत्नी है. बाबा उसे बताते है कि अनुज की दिमागी हालत ठीक नहीं है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा इस सोच में है कि अनुज की ये हालत कैसी हुई. उसे आध्या की चिंता सता रही है. आध्या का कुछ अता-पता नहीं है. अनुज से पूछने पर उसने बताया कि वो बहुत दूर चली गई है. उसके कहने का क्या मतलब है ये अनु समझ नहीं पाई. वहीं, अनुपमा, अनुज का इलाज करवा रही है, ताकि उसकी याददाश्त वापस आ सकें.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >