Anupama Twist: क्या रजनी-पराग का खुलेगा पोल? दांव पर लगेगी राही की इज्जत, हाथ धोकर पीछे पड़ा दिवाकर

Anupama Twist: टीवी सीरियल अनुपमा में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. रजनी और पराग का आमना-सामना अनुपमा से होगा, जिससे राज खुलने का डर बढ़ गया है. वहीं राही और प्रेम की जिंदगी में दिवाकर नई मुसीबत बनकर एंट्री करने वाला है. पढे़ं पूरी खबर…

Anupama Twist: स्टार प्लस का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ पांच साल पूरे करने के बाद भी दर्शकों को बांधे हुए है. राजन शाही और रुपाली गांगुली की मेहनत साफ नजर आती है, तभी तो कहानी अब तक बोरिंग नहीं हुई. इन दिनों शो में लगातार नए ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं. अब तक दिखाया गया है कि वरुण, अनुपमा से माफी मांगता है. रजनी उससे कहती है कि वह अनुपमा के ही घर में रुके. इसी बीच पराग के कुछ लोग चॉल में पहुंच जाते हैं, जहां अनुपमा सबकी जमकर क्लास लगाती है. अनुपमा का यह बदला हुआ रूप देखकर रजनी घबरा जाती है और डर के मारे पराग को फोन कर देती है. रजनी की बातें सुनकर पराग भी हैरान रह जाता है.

रजनी के घर पहुंच जाती है अनुपमा

आने वाले एपिसोड्स में कहानी और भी बड़ा मोड़ लेने वाली है. पराग, रजनी से मिलने मुंबई आता है और वहीं उसे अनुपमा के बारे में कई बातें पता चलती हैं. इसी दौरान अचानक अनुपमा रजनी के घर पहुंच जाती है. रजनी उसे वहां से भेजने की कोशिश करती है, लेकिन तभी अनुपमा की नजर रजनी और पराग पर पड़ जाती है. अनुपमा को सामने देखकर पराग चौंक जाता है. दोनों रजनी से एक-दूसरे के बारे में सवाल करने वाले होते हैं, जिससे रजनी और ज्यादा घबरा जाती है. वह अनुपमा से कहती है कि पराग उससे सिर्फ बिजनेस को लेकर मिलने आया है. वहीं पराग भी अनुपमा के सामने अपने अतीत को छुपाने की कोशिश करता नजर आएगा.

राही को इम्प्रेस करने की कोशिश में दिवाकर

दूसरी तरफ प्रेम और राही की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं. राही का टीचर दिवाकर उसके पीछे हाथ धोकर पड़ जाता है. पहले वह राही को इम्प्रेस करने की कोशिश करेगा, लेकिन राही उसे नजरअंदाज कर देगी. इसके बाद दिवाकर और ज्यादा करीब आने की कोशिश करेगा और राही को पाने के लिए प्रेम को भी मुसीबत में डाल देगा. इसी बीच अनुपमा को भी शक होने लगता है कि रजनी और पराग के बीच कुछ न कुछ जरूर चल रहा है.

ALSO READ: Arjun Rampal Engagement: अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से की सगाई, शादी से पहले हैं 2 बच्चे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >