Anupama: कपिल का दर्द आया सामने, कृति का बड़ा खुलासा

Anupama: अनुपमा के आज के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि कृति बताती है कि उसने कपिल से शादी सिर्फ पैसों के लिए की. पराग पुलिस बुलाने की बात कहता है. कृति उसे धमकी देती है कि अगर उसने ऐसा किया तो वह सबको बर्बाद कर देगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग, कपिल से पूछता है कि उसने इतने समय तक चुप्पी क्यों साधे रखी. अनुपमा कहती है कि समाज में अक्सर लड़कों को सिखाया जाता है कि रोना उनकी कमजोरी है. अनु कहती है कि अगर वे अपने साथ हो रहे अत्याचार की बात करें तो लोग उनका मजाक उड़ाते हैं. अनुपमा याद दिलाती है कि पहले भी पाखी ने अपने पति अधिक के साथ गलत व्यवहार किया था. दूसरी तरफ कृति, पराग के सामने मान लेती है कि वह कपिल को लंबे समय से परेशान कर रही थी. वसुंधरा यकीन नहीं करती, लेकिन कपिल कहता है कि उसने पहले भी आवाज उठाने की कोशिश की थी, मगर किसी ने भरोसा नहीं किया.

कृति का चौंकाने वाला खुलासा

पुलिस बुलाने की बात उठते ही कृति भड़क जाती है. वह धमकी देती है कि अगर मामला आगे बढ़ा तो वह ऐसी कहानी बनाएगी कि सबको जेल जाना पड़ेगा. पराग उससे पूछता है कि अगर वह कपिल से नफरत करती थी तो तलाक क्यों नहीं लिया. तब कृति बताती है कि उसके माता-पिता ने उसे इस शादी के लिए मजबूर किया था और अगर वह रिश्ता तोड़ती तो उसे संपत्ति से बेदखल कर दिया जाता. ये सुनकर मोटी बा बहुत बहुत हैरान हो जाती है.

बाबूजी की बेबसी

शाह हाउस में पाखी पैसों के साथ पकड़ी जाती है. वह बताती है कि दिवाकर को कोचिंग सेंटर खोलने के लिए मदद चाहिए. किंजल और हसमुख उसे समझाने की कोशिश करते हैं. तभी हसमुख को फोन आता है और वह घबरा जाते हैं. वह कहते हैं कि उनके दोस्त की तबीयत खराब है और उन्हें दिल्ली जाना है, लेकिन पाखी और परितोष पैसे देने से मना कर देते हैं. अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु बाबूजी को दिल्ली ले जाएगी.

यह भी पढ़ें- Anupama: सच छिपाएगा प्रेम, तो कृति का झूठ आएगा सामने, वीडियो होगा लीक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >