Anupama: इस शख्स ने शाह हाउस से सबको निकाला, आशा भवन में हुए सब शिफ्ट, तोशू का टूटा घमंड

सीरियल अनुपमा में ऐसा कुछ होगा, जिसकी वजह से तोशू का अभिमान चकनाचूर हो जाता है. उसे और पूरी फैमिली को आशा भवन में शिफ्ट होना पड़ेगा.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुज खुद को इंटरव्यू देने के लिए तैयार करता है. हालांकि अनुज को जॉब के मौके के लिए संघर्ष करना पड़ता है. अनुज कोशिश करता है, लेकिन मैनेजर के पोस्ट के लिए उसे रिजेक्शन झेलना पड़ता है. वहीं, आध्या, माही को पढ़ाई में हेल्प करती है और अनु खुश हो जाती है. नंदिता, अनु को अनुज का प्रप्रोजल स्वीकार करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ बाला ओणम के लिए अनु से कुछ साउथ इंडियन डिश तैयार करने के लिए कहता है.

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि शाह हाउस में एक बिल्डर आता है और पूरे परिवार को शाम तक घर खाली करने के लिए कहता है. तोशू विरोध करता है, लेकिन बिल्डर उसे सारे पेपर्स दिखाता है. शाह हाउस के लोग काफी परेशान हो जाते हैं. तोशू कहता है जब तक पेंटहाउस तैयार नहीं हो जाता, वो लोग वहां रह सकते है. बताता है कि वनराज ने पहले ही उससे तीन साल का किराया और लोन ले लिया है और अब कोई बातचीत नहीं होगी.

बिल्डर ने शाह परिवार को क्या वॉर्निंग दी

डिंपी बिल्डर से हुए समझौते के बारे में तोशू से पूछती है और सबको पता चलता है कि तोशू ने उनसे झूठ बोला था. पूरा परिवार शॉक्ड हो जाता है. बिल्डर उन्हें लास्ट वॉर्निंग देता है कि वो शाम 6 बजे तक शाह हाउस खाली कर दें या या वो उनके खिलाफ लीगल एक्शन लेगा.

शाह परिवार अब कहां जाएगा

शाह परिवार के पास अनुपमा के आशा भवन जाने के अलावा कोई ऑप्शन नहीं रहता. तोशू सहित सबको वहां जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है. तोशू का अभिमान चकनाचूर हो जाता है. वहीं, अब देखना होगा कि आशा भवन में शाह फैमिली के जाने के बाद क्या होता है.

Also Read- Anupama Twist: नया विलेन बनकर सीरियल में एंट्री ले रहा ये शख्स, अनुपमा के जिंदगी में फिर आएगा नया तूफान

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >