Anupama: राही की जिंदगी में आने वाला है नया तूफान, अपने ही बनेंगे दुश्मन, कैसा बचाएगी अपनी बेटी को अनु?

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि बा राही को चोर कहती है और उसे पैसे चुराने पर बुरा-भला सुनाती है. राही पैसे लेकर द्वारका जाने वाली होती है, लेकिन प्रेम उसे रोक लेता है. जिसके बाद राही बा को पैसे लौटा देती है.

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही पर बा पैसे चुराने का आरोप लगाएगी. परी, ईशानी से राही को चोरी करने से रोकने को लेकर सवाल पूछती है. ईशानी कहती है उसके रोकने से भी राही नहीं रूकती इसलिए उसने वीडियो बना लिया. लीला, राही को चोर कहती है. राही बा को सारे पैसे लौटा देती है और कहती है प्रेम ने उसे उसकी गलती का अहसास दिलाया. उसके बाद फ्लैशबैक में दिखाया जाने लगता है कि पैसे लेकर राही द्वारका के लिए बस लेने वाली होती है. हालांकि प्रेम उसे रोक देता है.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा, राही से कहती है कि उसने पैसे चुराकर बहुत बड़ी गलती की है. वह लीला पर उसकी परमिशन के बिना पैसे लेने को लेकर कहती है. पाखी कहती है अनु कमा रही है और इसलिए उसे सुना रही है. पैसे को लेकर किंजल, तोशू, पाखी हर कोई लड़ने लगते हैं. अनु उन्हें शांत कराती है और धनतेरस पर लड़ाई नहीं कहने के लिए कहती है.

क्या अनुपमा अपनी बेटी राही को देगी पैसे

अनु बा से पैसे लेकर राही को देती है. राही वह पैसे पिंटो के इलाज के लिए भेजती है. राही को पता चलता है कि प्रेम ने अनाथालय के बच्चों के हेल्प की है. दूसरी तरफ राही, ईशानी को बा के कमरे में छिपने के पीछे की वजह पूछती है. ईशान बताने से मना करती है.

प्रेम से राही ने क्या सवाल पूछा

बा, पाखी और तोशू और डॉली को लगता है राही और प्रेम साथ में है और चोर है. राही, प्रेम से पूछती है कि उसने द्वारका में बच्चों के लिए पैसे और तोहफे क्यों भेजे. प्रेम इसके पीछे की वजह बताता है. वहीं, जानकी, अनु को धनतेरस पर बुलाती है. अनुपमा सोचती है वहां जाने से शायद राही का मूड अच्छा हो जाए. हालांकि राही पहले जाने से मना कर देती है. अनु उसे अनुज के लिए आने के लिए कहती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि बा और तोशू, राही को घर से बाहर निकालने का प्लान बनाता है.

Also Read- Anupama: क्या रूपाली गांगुली की वजह से किंजल ने छोड़ा शो? निधि शाह बोली- मेरे सीन्स काटे गए…

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >