Anupama Twist: अनु-अनुज को मिला वनराज का सुसाइड नोट, होटल में इस वजह से बर्तन धोने पड़े पाखी-तोशू को

सीरियल में दिखाया जाएगा कि तोशू और पाखी आशा भवन छोड़कर एक आलीशान होटल में ठहरते हैं. वहां पर दोनों वनराज के क्रेडिट कार्ट से सारी सुविधाएं लेते है.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा अपने कलाकारों के साथ-साथ लेटेस्ट ट्रैक को लेकर चर्चा में है. शो को पहले सुधांशु पांडे और अब मदालसा शर्मा ने छोड़ दिया है. दोनों शो के अहम किरदार माने जाते हैं, ऐसे में फैंस उनके जाने से खुश नहीं है. वहीं, ट्रैक की बात करें तो सीरियल में दिखाया जा रहा है कि शाह हाउस के सारे लोग आशा भवन में अब रहने के लिए आ गए है. बिल्डर ने शाह हाउस खाली करवा दिया और उसपर अपना कब्जा जमा लिया.

अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनु को एक रहस्यमयी नोट मिलता है, जिसे पढ़कर वो शॉक्ड हो जाते हैं. उस नोट में लिखा होता है कि वनराज अपनी जान लेने के फैसले के बारे में लिखा होता है.

वनराज की मौत की बात जानकर क्या होगा अनुज और अनु का रिएक्शन

अनुज और अनु को यकीन नहीं होगा कि वनराज अपनी जान ले लेगा. दोनों इस दुविधा में होंगे कि वनराज की मौत वाली बात वो शाह परिवार को कैसे बताएंगे. हालांकि दोनों फैसला करते हैं कि इस बारे में वो बा और बाबूजी को नहीं बताएंगे क्योंकि वो दोनों इस बात को नहीं झेल पाएंगे.

तोशू और पाखी अब कौन सी मुसीबत में फंसने वाले है

तोशू और पाखी आशा भवन छोड़कर एक आलीशान होटल में ठहरते हैं. वहां पर दोनों वनराज के क्रेडिट कार्ट से सारी सुविधाएं लेते है. अगले दिन मैनेजर उसे बताता है कि उसका कार्ड अमान्य है और उन्हें अब होटल के पैसे देने है.

तोशु और पाखी अब कैसे चुकाएंगे होटल का बिल

तोशू और पाखी दोनों वहां से भागने की कोशिश करते है और पकड़े जाते हैं. भागते वक्त दोनों गीले फर्श पर फिसल कर गिर जाते हैं. जब वो उठते हैं तो उनके सामने अनुपमा होती है. अनु को देखकर तोशू और पाखी बहुत शर्मिंदा हो जाते हैं. वहीं, दोनों को होटल का स्टॉफ बनकर बर्तन धोना पड़ता है.

Also Read- Anupama: काव्या के शो छोड़ते ही रुपाली गांगुली ने किया क्रिप्टिक पोस्ट, लिखा- आप सामने वाले को…

Also Read- Anupama: तोशू का ये करीबी शख्स बना दुश्मन, इस वजह से अनुज से शादी नहीं करना चाहती अनु

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >