Anupama: ईशानी को मरने से बचाएगा ये शख्स, कोठारी परिवार के इस सदस्य के प्यार में पागल हुई काव्या की बेटी

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रेम घर लौटता है और राही उससे शिकायत कहती है कि उसका फोन नहीं लग रहा था. राही उससे कहती है कि उसे जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह वहां नहीं था. प्रेम उससे माफी मांगता है.

Anupama: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी की हालत सुधर जाती है और वह खतरे से बाहर आती है. पाखी अपनी मां को बताती है कि वरुण, ईशानी को परेशान कर रहा था. पाखी कहती है कि वरुण ने ईशानी के साथ बदतमीजी की थी और इस वजह से उसने उसे थप्पड़ मारा था. साथ ही वरुण को ईशानी से दूर रहने के लिए कहा था. पाखी बताती है वरुण, ईशानी को ब्लैकमेल कर रहा है और इस वजह से वह उसे पैसे दे देगी. अनु उसे पैसे देने से रोकती है और उसे समझाती है कि उसे वरुण को सबक सिखाना चाहिए.

ईशानी को राजा को फंसाने की कोशिश की

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि ईशानी, अनु से पूछती है कि उसे क्यों बचाया. अनु उसे शांत कराती है. ईशानी कहती है कि उसे वरुण से प्यार करने का पछतावा है. अनु उसे ज्यादा स्ट्रेस नहीं लेने के लिए कहती. अनु, ईशानी को अपने आत्मसम्मान के लिए लड़ने के लिए कहती है. ईशानी काफी इमोशनल हो जाती है और सबको बताती है कि राजा निर्दोष है और उसने उसे फंसाने की कोशिश की थी. दूसरी तरफ प्रेम घर लौटता है और राही उससे शिकायत कहती है कि उसका फोन नहीं लग रहा था. राही उससे कहती है कि उसे जब उसकी सबसे ज्यादा जरूरत थी, वह वहां नहीं था. प्रेम उससे माफी मांगता है.

सबके सामने आया माही के दिल का हाल

राही को लगता है कि प्रेम उससे कुछ छिपा रहा है. प्रेम इस बात से इनकार करता है, लेकिन राही का शक खत्म नहीं होता. अनुपमा, परी से मिलकर उसे बताती है कि राजा ने कुछ नहीं किया. परी उसकी बात मानने से इनकार कर देती है. परी कहती है कि उसके वहां पर ना होने पर राजा, परी के साथ घूम रहा था. वह दोनों को माफ करने से इनकार कर देती है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि तोशू भाई दूज मनाने से मना कर देता है. अंश भी कहता है कि वह भाई दूज नहीं मनाएगा. पराग पूछता है कि वह ऐसा क्यों कह रहा. अंश सबके सामने बता देता है कि माही, गौतम से प्यार करती है. ये सुनकर हर कोई हैरान हो जाता है.

यह भी पढ़ें- Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, समर के बाद अब इसकी होगी मौत? मुंबई नहीं जा पाएगी अनुपमा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >