Anupama Twist: अनुज को यादकर फूट-फूटकर रोती है अनु, राही को लेकर कहती है ये बात, पाखी अपनी मां को मारेगी ताना

Anupama Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर शो अनुपमा के एपिसोड में दर्शकों ने देखा कि जीत के बाद अनु सीधे अपने पति अनुज की फोटो के पास जाती है और फूट फूटकर रोती है. वह कहती है कि उसने डांस प्रतियोगिता भले ही जीत ली हो, लेकिन एक मां के रूप में वह असफल रही.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा अपने बेहतरीन एपिसोड्स से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. हाल ही के एपिसोड्स में अनु और राही के बीच काफी कुछ दिखाया गया. उन्होंने एक डांस कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया था. जहां वह एक दूसरे के खिलाफ थे. हालांकि अनु ने अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया और ट्रॉफी अपने नाम कर ली. हर कोई अनु की जीत का जश्न मना रहा है.

अनुज को यादकर फूट फूटकर रोती है अनुपमा, फोटो देखकर कहती है ये बात

अनुपमा के आज के एपिसोड में, दर्शक देखते हैं कि अनुज कपाड़िया को याद करके अनु इमोशनल हो जाती है. वह अनुज कपाड़िया की तस्वीर को ट्रॉफी दिखाती है और अपनी जीत का बखान करती है, लेकिन वह कहती है कि राही को दुखी देखकर उसे बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है. वह कहती है कि उसने डांस प्रतियोगिता भले ही जीत ली हो, लेकिन एक मां के रूप में वह असफल रही. अनु को यह भी बुरा लगता है कि राही ने अनुज कपाड़िया डांस अकादमी बंद करने का फैसला किया. इधर कोठारी हाउस में, राही रो रही है और अपनी हार से परेशान है.

पाखी अनुपमा को सुनाती है खरी खोटी

अनुपमा के एपिसोड में आगे, पाखी, अनु पर वार करती है और राही, पाखी और माही को हराने के बाद जश्न मनाने के लिए ‘बेशर्म’ कहती है. हालांकि अनुपमा पलटवार करती है और कहती है, वह वो लोग जीतते, तो जश्न जरूर मनाते. इसके अलावा पाखी ख्याति को फोन करती है और कहती है कि अनु उसकी जीत का जश्न मना रही है. हालांकि, ख्याति पाखी को कोठारी हाउस न जाने के लिए कहती है.

यह भी पढ़ें- Rise And Fall: इस कंटेस्टेंट को पवन सिंह ने दी खास सलाह, कहा- गेम में मैं सबसे कमजोर खिलाड़ी हूं, लेकिन मैं अपने दिल का सुनता हूं

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >