Anupama: इस वजह से अनु की टीम को प्रतियोगिता से कर दिया जाएगा बाहर, डिसक्वालिफाई होने से ये 3 शख्स होंगे सबसे ज्यादा खुश

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि सरिता पर तोशू, पाखी और राही चोरी का आरोप लगाती है. हालांकि अनु उसकी बेगुनाही साबित कर देती है. पाखी से अनु, सरिता को सॉरी कहने कहती है. पाखी उससे माफी मांगती है, लेकिन राही अपनी मां की बात नहीं मानती. वह सरिता से माफी नहीं मांगती.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है अनु और उनकी टीम डांस रानियां शाह हाउस में रह रही है. हालांकि सरिता पर तोशू, पाखी और राही चोरी का आरोप लगाती है और जिसके बाद वह लोग शाह हाउस छोड़ने का फैसला करते हैं. दूसरी तरफ अनु ने बा और पूरे परिवार को अंश और प्रार्थना की शादी के लिए मना लिया. ये शादी गौतम किसी भी कीमत पर होने नहीं देना चाहता. अनु, गौतम को इस शादी से दूर रहने के लिए कहती है. इन सबके बीच राही के मन में अपनी मां के लिए नफरत बढ़ रही है.

मेकर्स को वीडियो भेज देगा तोशू

अनुपमा में दिखाया गया कि पाखी ने नेकलेस चुराया था ताकि वह सरिता और उसके टीम के लोगों की बेइज्जती कर सकें. अनु ये जान जाती है और इसके लिए वह पाखी को थप्पड़ मारती है. वह पाखी को सरिता से माफी मांगने के लिए कहती है. वह राही को भी सॉरी कहने के लिए कहती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनती. ये सारी घटना तोशू अपने फोन में रिकॉर्ड कर लेता है क्योंकि उसे मेकर्स ने ऐसा करने के लिए कहा था. वह ये वीडियो मेकर्स को दे देता है. अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि रक्षाबंधन सेलिब्रेशन शाह हाउस में होता है और राही को जलन होती है कि डांस रानियां अनु पर इतना प्यार बरसा रही है.

डांस रानी को टीम से बाहर निकाल दिया जाएगा

अनु और डांस रानियों की खुशी ज्यादा देर नहीं टिकती. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है. वीडियो आधा ही दिखाया जाता है जिसमें सरिता और उसकी टीम पर चोरी का इल्जाम लगता है. वीडियो वारल होने के बाद लोग अनु की टीम को चोर कहने लगते हैं. लोग डांस रानी के खिलाफ विरोध करना शुरू कर देंगे और शाह हाउस पर पत्थर फेंकते है. अनु ये बात मेकर्स को समझाने की कोशिश करेगी. हालांकि मेकर्स उसकी बात नहीं सुनेंगे और उसकी टीम को अयोग्य घोषित कर दिया जाता है. राही. मोटी बा और ख्याति टीवी पर ये देखकर खुश हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Coolie Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर रजनीकांत का तूफान, कुली का ओपनिंग डे कलेक्शन कर देगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >