Anupama Twist: क्या अंकुश, बरखा ने किया है आध्या को गायब, रोहित बख्शी ने खोला राज, कहा- बहुत बड़ा सरप्राइज कहानी में…

शो अनुपमा में अभी तक आध्या का ट्रैक नहीं दिखाया गया है. आध्या कहां है, इसकी जानकारी अनुज और अनु को नहीं है. अनुज इस हालत में नहीं कि वह बता पाए कि आध्या के साथ क्या हुआ है. अनु को अपनी बेटी की चिंता हो रही है.

Anupama Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का शो अनुपमा के सामने और कोई दूसरा शो टिक नहीं पाता. सीरियल में लीप आने के बाद इसमें फुल ऑन ड्रामा दिखाया जा रहा है. अनु और अनुज की किस्मत में हर बार लिखना और बिछड़ना लिखा है. इस बार दोनों मिले है तो अनुज सबकुछ भूल गया है. अनु उसका ध्यान रख रही है. उसे नहीं पता कि आध्या कहां है और वो ये जानने के लिए श्रुति को फोन लगाती है. अब शो में अंकुश यानी रोहित बख्शी एंट्री ले रहे हैं. उन्होंने अपकमिंग ट्विस्ट से पर्दा हटाया है.

अनुपमा में होगी अनुज के बड़े भाई की वापसी

रोहित बख्शी, अनुपमा में अनुज के बड़े भाई के रोल में दिखते हैं. जब शो में पांच साल का लीप आया था, तब रोहित का ट्रैक खत्म कर दिया गया था. अब फिर से उसकी एंट्री शो में हो रही. फिल्मीबीट से बात करते हुए रोहित ने कहा कि वापस शो में लौट कर वह खुश है. रोहित ने कहा, जब पिछली बार मेरा ट्रैक खत्म हुआ तो मेकर्स को नहीं पता था मेरी वापसी कब होगी. अब उन्होंने मुझे फिर से शो में वापस बुला लिया है और मुझे अपकमिंग कहानी को लेकर बताया है.

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

Also Read:Anupama: अनुज करेगा श्रुति को बेनकाब, टीटू और डिंपी की शादी में होगा फुल ऑन ड्रामा

आध्या को किसने किया है गायब

सोशल मीडिया पर अनुपमा की स्टोरी को लेकर खबरें चल रही है कि अनुज और बरखा ने आध्या को गायब किया है. इसपर रोहित बख्शी ने कहा, ”मैं अभी कहानी के बारे में रिवील नहीं कर सकता. मैंने शूटिंग शुरू कर दी है और दो या चार दिनों में मेरा एपिसोड टेलीकास्ट होगा. लोग जान पाएंगे की कहानी क्या है. साथ ही रोहित ने बताया कि दर्शकों को बहुत बड़ा सरप्राइज कहानी में देखने को मिलेगा.” वहीं, आपको याद दिला दें कि अनुपमा ने जब अनुज से पूछा था कि आध्या कहां है. तो इसपर अनुज ने बताया था कि आध्या बहुत दूर चली गई है और उसे ये बात अंकुश ने बताया था. इससे साफ है कि आध्या के गायब होने के पीछे जरूर अंकुश का हाथ होगा.

Entertainment Trending Videos

Also Read: EXCLUSIVE: झारखंड में 10 कंपनियां करेंगी 13 हजार करोड़ का निवेश, 20 हजार को रोजगार 

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >