Anupama: शाह हाउस लौटते ही राही करने लगी सबको परेशान, अनु को सताने के लिए आध्या ने बनाया मास्टर प्लान

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही कहती है उसे छोटी नाम और उससे जुड़ी कोई याद नहीं रखनी. सारे लोग हैरान हो जाते है. राही केक पर लिखा अपना नाम हटाती है.

Anupama: शो अनुपमा अपनी इमोशनल कहानी से दर्शकों को बांधे हुए है. अनु अपनी बेटी आध्या से मिली है और उसने बहुत मुश्किल से आध्या को अहमदाबाद वापस आने के लिए मनाया. राही वापस लौटने के लिए तभी मानती है जब अनु उसके आश्रम को बचाने के लिए मानती है. वहीं, शाह हाउस में आध्या के वापस आने से सबसे ज्यादा डॉली परेशान है. राही सोचती है कि वह शाह हाउस जाकर सबको बहुत परेशान करेगी, ताकि वह द्वारका वापस आ पाए.

राही ने अनुपमा को परेशान करने का बनाया प्लान

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राही ने अनुपमा को परेशान करने का मन बना लिया है. जैसे ही वह शाह हाउस पहुंचती है माही और परी उसका बहुत अच्छे से वेलकम करती है. ये सब देखकर उसके मन में पुरानी सारी बातें आने लगती है. हालांकि वह खुद से कहती है उसे कमजोर नहीं पड़ना है. आध्या झूला देखती है और उसप झूलने चली जाती है. बा उसे झूले से उतरने के लिए चिल्लाती है और आध्या उन्हें करारा जवाब देती है. तभी माही और परी एक केक लेकर आते है, जिसपर वेलकम बैक छोटी लिखा होता है. राही वह पढ़कर काफी गुस्सा हो जाती है.

आध्या के बिहेवियर से नाराज हुई पाखी

राही कहती है उसे छोटी नाम और उससे जुड़ी कोई याद नहीं रखनी. सारे लोग हैरान हो जाते है. राही केक पर लिखा अपना नाम हटाती है और अपना हाथ सोफे से पोछ लेती है. पाखी उसके बिहेवियर से नाराज हो जाती है और अनु से कहती है ऐसी बेटी को तो छोड़ देना चाहिए. अनुपमा उसे जवाब देती है कि ऐसे में तो बहुत पहले ही उसे और तोशू को छोड़ देना चाहिए था. डॉली कहती है पाखी और तोशू को उसने गोद नहीं लिया है, जबकि आध्या गोद ली हुई उसकी बेटी है. अनु कहती है आध्या उसे कान्हा जी जितनी ही प्रिय है.

Also Read- Anupama Twist: आध्या के वापस आने से सबसे ज्यादा डरा ये इंसान, बा ने राही को बताया अशुभ

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >