Anupama: शाह हाउस में छाएगा मातम, बाबूजी की होगी मौत, पाखी-गौतम नहीं, ये शख्स लेगा हंसमुख की जान

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि भारती की हालत काफी खराब होती है. डॉक्टर बताते हैं कि उसकी सर्जरी करवानी पड़ेगी. दूसरी तरफ राही और माही को अंश और प्रार्थना के रिश्ते को लेकर टेंशन होती है.

Anupama Spoiler Alert: सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और परी, अंश और प्रार्थना को लेकर बातें करते हैं. राही को फिक्र होती है कि दोनों के रिश्ते की वजह से उनके परिवार के बीच फिर से लड़ाई होगी. परी सारी बातें सुनती है और फिर राही को इन सब पर ज्यादा ध्यान नहीं देने के लिए कहती है. वह उसे अपने डांस अकेडमी पर फोकस करने के लिए कहती है. दूसरी तरफ भारती हॉस्पिटल में है और उसकी तबीयत ठीक नहीं. उसकी रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है और इसे ठीक करने के लिए डॉक्टक सर्जरी करवाने के लिए कहते है. डॉक्टर उसे पैसे का इंतजाम करने के लिए कहते हैं.

भारती के लिए ये काम करेगी अनुपमा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनुपमा को समझ नहीं आता की भारती की सर्जरी के लिए वह पैसे कैसे कमाएगी. अनुपमा एक डांस कंपीटीशन में भाग लेने का सोचती है. दूसरी तरफ शाह हाउस में पाखी कहती है कि बाबूजी जानते हैं कि अनु कहां है. बाबूजी उसे इन सबमें नहीं पड़ने के लिए कहता है. पाखी फिर कहती है कि प्रार्थना परिवार और अंश के बीच आने की कोशिश कर रही है. वहीं, राही के अकेडमी में दो नये एडमिशन होते हैं और वह ये जानकरा काफी खुश हो जाती है. अनु और प्रीत फंट जुटाने के तरीकों के बारे में सोचती है.

तोशू लेगा बाबूजी की जान

कई मीडिया रिपोर्टस में बताया जा रहा है कि तोशू की नजर अनुपमा के पॉलिसी के पैसों पर है. उसकी नीयत के बारे में बाबूजी को पता चल जाएगा. बाबूजी का एक्सीडेंट हो जाएगा और उनकी मौत हो जाएगी. उनकी मौत कैसे हुई, इस बारे में जानने के लिए अनुपमा शाह हाउस आ जाएगी. वह भारती के इलाज के लिए पॉलिसी वाले पैसे ले लेगी. तोशू को इस बात पर काफी गुस्सा आता है. दूसरी तरफ अनु को पता चलेगा कि तोशू ने ही बाबूजी की जान ली है. वह ये जानकर काफी शॉक्ड हो जाएगी.

यह भी पढ़ें- Shefali Jariwala Death Reason: शेफाली की अंतिम घड़ियों का दर्दनाक सच, करीबी दोस्त ने खोले राज, कहा- पराग ने जब देखा तो…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >