Anupama: नए प्रोमो में मां अनुपमा से पिटने पर तोषु ने तोड़ी चुप्पी, कहा- कुछ ने ताली बजाई

Anupama: अनुपमा के मेकर्स ने हाल ही में एक प्रोमो जारी किया. जिसमें अनु अपने बेटे तोषु को डंडे से मारती दिखाई दे रही है. दर्शक इस सीक्वेंस को देखकर एक्साइटेड हो गए. अब मनीष नागदेव ने खुद इस इंटेंस सीन को लेकर बात की.

Anupama: स्टार प्लस का पॉपुलर शो अनुपमा अपने हाई-वोल्टेज ड्रामा से दर्शकों को बांधे रखता है. सीरियल के आने वाले एपिसोड्स में, दर्शक एक बेहद रोमांचक सीक्वेंस देखेंगे, जहां अनुपमा अपना आपा खो देती है और तोषु की डंडे से पिटाई कर देती है, वह खुद को बचाने की कोशिश करता है. इस दमदार सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान पर्दे के पीछे क्या हुआ, इसपर मनीष नागदेव ने रिएक्ट किया है.

ऑनस्क्रीन अपनी मां संग पिटाई वाला सीन करने पर क्या बोले मनीष

मनीष नागदेव ने टेली चक्कर संग बात करते हुए कहा, “आने वाला सीन, जिसमें अनुपमा तोषु को मार रही है, वह मेरे दिल के काफी करीब है. सेट पर एनर्जी ज्यादा लेकिन खूबसूरत थी. टेक के बाद, सभी की प्रतिक्रिया जबरदस्त थी, कुछ ने ताली बजाई, जबकि अन्य पर्सनली मेरी तारीफ करने के लिए आगे आए. इसे और भी खास बना दिया, जब रूपाली मैम ने खुद मेरे परफॉर्मेंस की तारीफ की. यह वास्तव में मेरे लिए बहुत मायने रखता है, क्योंकि मैं एक अभिनेता के रूप में उनकी बहुत तारीफ करता हूं.”

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक पर क्या बोले मनीष

अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक के बारे में खुलासा करते हुए उन्होंने कहा, “कहानी में, तोशु अपनी सट्टेबाजी की लत के कारण खुद को बड़ी मुसीबत में डाल लेता है और सब कुछ खो देता है. जब गुंडे उसके पीछे आते हैं, तो वह अपनी मां अनुपमा से मदद मांगता है. इसके बाद जो होता है, वह कुछ ऐसा है, जिसे दर्शक मिस नहीं करना चाहेंगे और जरूर एंटरटेन होंगे. यह बेहद शक्तिशाली होने वाला है.”

यह भी पढ़ें- Anupama Twist: अनुज को यादकर फूट-फूटकर रोती है अनु, राही को लेकर कहती है ये बात, पाखी अपनी मां को मारेगी ताना

यह भी पढ़ें- Jolly LLB 3 से लेकर अजेय तक, इस शुक्रवार थियेटर्स में रिलीज हो रही हैं ये 7 धांसू फिल्में, होगा तगड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >