Anupama: बीच सड़क पर बेहोश हो जाएगी अनु, मदद के लिए ये लोग पहुंचेंगे, रजनी बनी अपनी बेटी की दुश्मन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि पराग और अंश कोठारी हाउस को बचाने की कोशिश करते हैं. गौतम अपनी संपत्ति देने से मना कर देता है. दूसरी तरफ मोटी बा अनु को कोसती है कि उसकी वजह से ये सब हो रहा है.

Anupama: अनुपमा के आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु, वरुण का सामना करती है और उसे चेतावनी देती है कि रजनी की चालें अब और नहीं चलेंगी. वह कहती है कि वरुण को अपनी गलतियों के लिए सजा मिलेगी. ये सुनकर वरुण डर जाता है. दूसरी तरफ, घर में वसुंधरा बहुत गुस्से में है और वह राही पर चिल्लाती है और सारा दोष अनुपमा पर मढ़ देती है. वसुंधरा का कहना है कि दो दिन में उनका घर छिन जाएगा और इसके लिए अनुपमा जिम्मेदार है. वह इतनी परेशान होती है कि अपनी जान देने तक की बात करती है.

अनुपमा लेती है ये फैसला

अनुपमा सड़क पर बेहोश होकर गिर जाती है. चॉल के लोग उसे अनदेखा करते हैं, लेकिन परी, ईशानी और उनके दोस्त दौड़कर अनुपमा की मदद करते हैं. होश आने पर अनुपमा खुद को कोसती है कि उसने बिना पढ़े कागजों पर साइन किए और लोगों का भरोसा तोड़ा. लोग उसे ताना मारते हैं, लेकिन अनुपमा हार नहीं मानती. उसके पास सिर्फ दो दिन बचे हैं और वह वकील ढूंढने और सच्चाई साबित करने का संकल्प लेती है. दूसरी तरफ घर बचाने के लिए पराग और अंश कोशिश करते हैं, लेकिन गौतम अपनी संपत्ति देने से मना कर देता है. वह अंश का मजाक उड़ाता है, जिससे परिवार में दरार दिखने लगती है. इधर रजनी को पता चलता है कि अनुपमा चुनाव में उसके खिलाफ खड़ी हो सकती है, जिससे वह डर जाती है. ख्याति, राही को समझाती है कि अनुपमा बेगुनाह है और उसे फंसाया गया है.

चॉल में लगेगी आग

बिल्डर बुलडोजर लेकर चॉल खाली कराने पहुंचता है. अनुपमा उसे याद दिलाती है कि अभी भी उसके पास और दो दिन बचे हुए हैं. इस बीच चॉल में अचानक आग लग जाती है. चॉल के लोग घबरा जाते हैं और अपनी जान बचाकर भागते हैं. तभी अनु को पता चलता है कि प्रेरणा अंदर ही फंसी है. अपनी जान की परवाह किए बिना अनुपमा आग में कूद जाती है. यह देखकर सब हैरान रह जाते हैं कि क्या अनु, प्रेरणा को बचा पाएगी.

यह भी पढ़ें Anupama: ‘अनुपमा’ की राही को मिला उसका असली प्रेम, जानें अद्रिजा रॉय किससे कर रही सगाई, शादी को लेकर सामने आया ये अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >