Anupama: पुराने टीटू ने लीप के बाद शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- राजन शाही मेरे निर्णय से…

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर सीरियल अनुपमा ने हाल ही में लीप लिया है. जिसके बाद कई स्टार्स ने शो छोड़ दिया. इसमें कुंवर अमर का नाम भी है. अब उन्होंने शो छोड़ने पर बात की है.

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा इन-दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो ने हाल ही में 15 साल का लीप लिया है. जिसके बाद कहानी नए सिरे से शुरू हुई. अनु फिर से अपनी बेटी से दूर हो गई है. इधर आध्या भी बड़ी हो चुकी है और उसने अब अपना नाम बदलकर राही रख लिया है. ये रिश्ता क्या कहलाता है एक्टर शिवम खजुरिया की एंट्री हुई है. वहीं कई पुराने स्टारकास्ट ने शो छोड़ा है, इसमें कुंवर अमर का भी नाम शामिल है. उन्होंने रूपाली गांगुली के शो में टीटू की भूमिका निभाई थी.

कुंवर अमर ने क्यों अनुपमा को कहा था हां

कुंवर अमर ने सिर्फ इसलिए सीरियल अनुपमा को अलविदा कहा, क्योंकि वो लीप के बाद 21 साल के लड़के के पिता की भूमिका नहीं निभाना चाहते थे. अब कुंवर ने शो में अपने सफर को लेकर बात की. उन्होंने टाइम्स नाउ संग बातचीत में कहा, अनुपमा एक बहुत बड़ा ब्रांड है और इसकी कहानी काफी अच्छी तरह से लिखी गई है. जब पहली बार मुझे टीटू का किरदार निभाने के लिए कहा गया था, तो मैं काफी एक्साइटेड हो गया. मैंने सोचा कि मेरे करियर के लिए ये रोल मास्टस्ट्रोल साबित होगा.

क्या आपका बाहर निकलना आपसी निर्णय था?

कुंवर अमर से पूछा गया कि क्या उन्होंने खुद ही शो को अलविदा कहा था. इसपर एक्टर ने कहा, सीरियल लंबा लीप ले रहा था और सभी बच्चे अब बड़े हो गए थे. मैं इतने ऐज गैप की भूमिका नहीं कर सकता था, वो मेरे अंदर के कलाकार के लिए काफी गलत होता. मैं ऐसे काम करना चाहता हूं, जो मुझे अंदर से खुशी दें. इसलिए जब लीप का निर्णय लिया गया, तो मुझे लगा कि मेरे किरदार के पास करने के लिए बहुत कुछ नहीं है, मैं राजन सर के साथ बैठा और उन्हें अपनी चिंताएं बताईं. मैं जानना चाहता था कि क्या उन्होंने मेरे लिए कुछ अलग सोचा है क्या. राजन सर मेरे निर्णय से दुखी नहीं हुए. उन्होंने मेरा साथ दिया.

Also Read- Anupama Twist: आध्या के वापस आने से सबसे ज्यादा डरा ये इंसान, बा ने राही को बताया अशुभ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >