Anupama में लीप के बाद इस शख्स की होगी नई एंट्री, क्या अनुपमा की लाइफ में आएगी परेशानियां

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा जल्द ही लीप लेने वाला है, जिसके बाद नई कहानी के साथ और भी बेहतरीन कहानी दर्शकों को देखने को मिलेगा. जहां और्रा भटनागर ने शो को अलविदा कह दिया है. वहीं अब एक नई एंट्री होने जा रही है.

Anupama: अनुपमा अपने दर्शकों को जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न देने के लिए एक और लीप लेने के लिए तैयार है. राजन शाही की ओर से निर्मित इस शो में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना प्रमुख भूमिकाओं में हैं. अनु और अनुज की लवस्टोरी देखना दर्शकों को काफी पसंद है. वैसे तो अब तक शो में कई लीप आ चुके हैं, लेकिन अब जेनरेशन लीप आने वाला है. जिसमें कई पुराने कलाकार बाहर हो जाएंगे और नए स्टार्स की एंट्री होगी और कहानी में उनके इर्द-गिर्द ही घूमेगी.

अनुपमा के नए प्रोमो में दिखी लीप की झलक

अनुपमा के मेकर्स ने बीते दिनों शो का धमाकेदार प्रोमो रिलीज किया. जिसमें हमें रूपाली गांगुली बिल्कुल अलग स्टाइल में देखने को मिली. वहीं आध्या भी बड़ी हो गई है, जो किरदार औरा भटनागर ने निभाया था वह अब अलीशा परवीन निभाएंगी. आध्या टूरिस्ट गाइड बनकर पैसा कमाने की कोशिश कर रही है और अपनी मां अनु से नफरत करती है.

शिवम खजूरिया होंगे नए लीड

शिवम खजूरिया जो ये रिश्ता क्या कहलाता है का हिस्सा थे, अनुपमा में नए हीरो बनने जा रहे हैं. वह आशा भवन का हिस्सा होंगे और अनु को उसके सभी कामों में मदद करेंगे. वह असल में अनु का बिजनेस पार्टनर है. अनु ‘अनु की रसोई’ चलाती हैं और अब शेफ हैं. हालांकि, वह अभी भी आर्थिक समस्या से जूझ रही है. प्रोमो में अनुज कपाड़िया नजर नहीं आ रहे हैं.

क्या रोनित रॉय की शो में होगी एंट्री

इंडिया फोरम्स की रिपोर्ट की मानें तो सीरियल में लीप के बाद रोनित रॉय की एंट्री हो सकती है. वह एक महत्वपूर्ण किरदार निभाने के लिए तैयार है, जो शो में और ज्यादा ड्रामा लेकर आएगा. हालांकि मेकर्स या फिर एक्टर में से किसी ने भी अभी इसपर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है.

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >