Anupama के सेट पर लगी भयानक आग, धू-धूकर जलता दिखा शाह और कोठारी हाउस, सामने आया खौफनाक वीडियो

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा के सेट पर भीषण आग लग गई. आग सुबह लगी जब शूटिंग शुरू होने वाली थी. हालांकि अभी तक किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई है. आग लगने का वीडियो सामने आया है, जिसमें सेट पर धू-धूकर जलता दिख रहा है.

Anupama: सीरियल अनुपमा के सेट पर 23 जून की सुबह भयानक आग लग गई. मुंबई के गोरेगांव फिल्म सिटी में अनुपमा के सेट पर आग करीब 5 बजे लगी. फिलहाल आग पर काबू नहीं पाया गया है. फायर ब्रिगेड आग पर काबू पाने की कोशिश कर रही है. आग किस वजह से लगी है, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. इस घटना के वक्त सेट पर कई स्टाफ और क्रू मेंबर्स मौजूद थे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सेट धू-धू कर जलता दिख रहा है.

धू-धूकर जलता दिखा अनुपमा का सेट

ऑल इंडियन सिने वर्कर्स एसोसिएशन (AICWA) ने एक्स पर दो वीडियो शेयर किया है. वीडियो में सेट पर धुआं और आग फैलती हुई दिख रही है. बताया जा रहा है कि अनुपमा में जो दो घर कृष्णकुंज हाउस और कोठारी हाउस दिखाया जाता है उसके कुछ हिस्से जल गए. जूम/टेली टॉक इंडिया से बात करते हुए AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, 7 बजे शूटिंग शुरू होने वाली थी और फ्लोर पर सब मजदूर तैयारी कर रहे थे. आग लगने के बाद सारे मजदूर भाग गए. फिल्म सिटी वाले किसी को भी सेट पर जाने नहीं दे रहे ताकि बात बाहर ना आए. यहां हर बार आग लगती है क्योंकि लकड़ी के सेट होते है. ये सारे प्रोड्यसूर, चैनल, फिल्म सिटी के मैनेजिंग डायेरक्टर और मुंबई के लेबर कमिशनर सबकी मिली भगत है. ये लोग कभी सेट पर चेक नहीं करते. फायर सेफ्टी की चेकिंग नहीं होती. अभी बारिश के मौसम में ये आग लगी है.

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कही ये बात

AICWA के अध्यक्ष सुरेश श्यामलाल गुप्ता ने कहा, फिल्म सिटी में हर बार आग लगती है और कोई भी कार्रवाई करे बगैर मैटर को दबा दिया जाता है. इसलिए हमने महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फड़णवीस से अपील की है अनुपमा सीरियल के सेट की जांच करे ये जानने के लिए कि आग लगी या सब्सिडी के लिए लगवाई गई. साथ ही ये भी पता करे कि इसमें किसी मजदूर की जान तो नहीं गई क्योंकि वह अक्सर मैटर को छिपा देते हैं.

यह भी पढ़ें–  Top 10 Hindi Biggest Openers of 2025: ओपनिंग डे का सिंहासन छावा के नाम, सितारे जमीन पर और जाट रह गई हांफती

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >