Anupama New Entry: राही के पिता के बाद अब इस एक्ट्रेस की होगी शो में एंट्री? कभी गांव की गोरी बनकर दर्शकों का जीता था दिल

Anupama: शो ‘अनुपमा’ को दिलचस्प बनाने के लिए मेकर्स ने एक्टर मनीष गोयल की एंट्री करवाई है. अब इसमें एक और एंट्री होने वाली है, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. अब ये क्या ट्विस्ट है, इसके बारे में आपको बताते हैं.

Anupama: राजन शाही का शो ‘अनुपमा’ काफी लंबे समय से दर्शकों का फेवरेट बना हुआ है. इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि प्रेम और राही की शादी होने वाली है. इस बीच राही के असली पिता संपत ने आकर सबकुछ खराब कर दिया. राही का अतीत जानकर मोटी बा ने शादी से इनकार कर दिया. प्रेम ने राही का साथ दिया और उसके साथ खड़ा रहा. मोटी बा से प्रेम ने कहा कि वह सिर्फ राही से ही शादी करेगा. अब ऐसी चर्चा है कि सुंबुल तौकीर खान की भी एंट्री होने वाली है.

अनुपमा में सुंबल तौकीर खान की होगी एंट्री?

दरअसल, सुंबुल तौकीर खान सीरियल अनुपमा के सेट पर नजर आई. उनकी कुछ तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि वह शो में एंट्री लेनी वाली है. हालांकि ऐसा नहीं है. सुंबुल अपने दोस्त और एक्टर वरुण कस्तूरीया से मिलने पहुंची थी. दोनों ने अद्रिजा रॉय, रूपाली गांगुली के साथ कई तसवीरें क्लिक करवाई. सुंबल शो में एंट्री नहीं ले रही. वह सिर्फ वरुण से मिलने के लिए आई थी. वरुण और सुंबल पहले सीरियल काव्या – एक जज्बा, एक जुनून में काम कर चुके हैं. इस शो में वरुण, सुंबल के भाई के रोल में दिखे थे. इसके अलावा वह इमली शो में नजर आई थी, जिसमें वह गांव की गोरी बनी थी.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीChild Mental Health : बच्चे हो रहे हैं दबंग, रेप और आत्महत्या करने में भी नहीं करते संकोच, जानिए क्या है वजह

जानें अनुपमा में क्या दिखाया जाएगा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा के राही और प्रेम के शादी को लेकर मना कर देती है. जिसके बाद प्रेम तब राही से एक मंदिर में शादी करने का फैसला करता है, लेकिन वह मना कर देती है. राही कहती है कि वह घर वालों के परमशिन के बिना शादी नहीं कर सकती. तब तक कोठारी फैमिली अनु के साथ मंदिर आ जाते हैं. जब अनु को इस बारे में पता चलता है तो वह अपनी बेटी का साथ देती है. वह कहती है कि राही ने शादी कैंसिल कर दी क्योंकि वह भागकर प्रेम से शादी नहीं करना चाहती थी और उसके परिवार को दुख पहुंचाना नहीं चाहती थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >