अनुपमा: शो छोड़ने के 2 साल बाद सुधांशु पांडे ने तोड़ी चुप्पी, कहा- वनराज मुस्कुराता भी था, तो लोग शक करते थे

Sudhanshu Pandey On Vanraj Shah In Anupama:‘अनुपमा’ शो छोड़ने के 2 साल बाद सुधांशु पांडे ने अपने किरदार वनराज शाह पर खुलकर बात की. उन्होंने कहा कि यह किरदार बहुत प्रभावशाली था.

Sudhanshu Pandey On Vanraj Shah In Anupama: चर्चित शो अनुपमा ने न सिर्फ टीआरपी के रिकॉर्ड तोड़े, बल्कि इसके किरदार भी दर्शकों के दिलों में बस गए. इसी शो में वनराज शाह का किरदार निभाने वाले एक्टर सुधांशु पांडे ने अपने इस रोल की लोकप्रियता पर खुलकर बात की है.

सुधांशु पांडे ने कहा- 4 साल लगातार एक शो किया

निधि वसंदानी के साथ एक पॉडकास्ट में सुधांशु पांडे ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी के चार साल एक ही शो को दिए. सुधांशु ने कहा, “टेलीविजन में आपको ब्रेक नहीं मिलता. मैंने लगातार चार साल काम किया. अपनी जिंदगी के चार साल एक ही शो को दिए. लेकिन मैं खुद को बहुत लकी मानता हूं कि मेरा पहला ही डेली शो ‘अनुपमा’ इतना बड़ा हिट बन गया. यह शो इतना बड़ा हिट हुआ कि यहां तक कि अम्बानी परिवार और विदेशों में रहने वाले एनआरआई भी इसे देखते थे. शायद ही कोई ऐसा हो जो इसे नहीं देख रहा था.”

वनराज शाह का किरदार क्यों बना इतना बड़ा?

वनराज शाह के किरदार पर बात करते हुए एक्टर ने कहा, “वनराज शाह इतना बड़ा किरदार बन गया कि लोग उसे नफरत करते थे, लेकिन वह नफरत असल में प्यार ही था. लोग जानना चाहते थे कि वह आगे क्या करेगा. अगर वह मुस्कुराता भी था, तो लोग सोचते थे कि उसके दिमाग में कुछ चल रहा है.”

सुधांशु बोले- मैं खुद को नेगेटिव कैरेक्टर नहीं मानता

नेगेटिव रोल पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने साफ कहा , “मैं इसे नेगेटिव नहीं मानता. हम इसे नेगेटिव कहते हैं, लेकिन असल में कोई भी इंसान पूरी तरह नेगेटिव या पॉजिटिव नहीं होता.” उन्होंने आगे समझाया, “हम खुद बहुत जल्दी दूसरों को जज कर देते हैं. अच्छा इंसान वह होता है जो अच्छे काम करे और दिल से अच्छा हो. लेकिन अगर वही इंसान किसी स्थिति में किसी से खुश नहीं है और किसी और से जुड़ जाता है, तो इसका मतलब यह नहीं कि वह बुरा है.”

क्या अब सीरियल अनुपमा में नजर आते हैं सुधांशु पांडे ?

नहीं, सुधांशु पांडे ने साल 2024 में सीरियल अनुपमा को अलविदा कह दिया था.

यह भी पढ़ें- अनुपमा: क्या प्रेम की एक शर्त से टूट जाएगी अंश-प्रेरणा की शादी? ‘अनुपमा’ में आया बड़ा ट्विस्ट

यह भी पढ़ें- Anupama Written Update: क्या अनुज की वजह से पूरा होगा अनुपमा का सपना? ये शख्स बनेगा सबसे बड़ा सहारा

यह भी पढ़ें- आखिर Orry की कमाई का राज क्या है? पहली बार खुलकर बताया कमाई का तरीका, सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >