Anupama: रूपाली गांगुली की वजह से शो छोड़ने पर वनराज ने तोड़ी चुप्पी, कहा- इंस्टा पर अनुपमा…

सीरियल अनुपमा को छोड़ने की वजह से सुधांशु पांडे खबरों में बने हुए है. किस वजह से उन्होंने शो को अलविदा कहा, नहीं पता. अब उन्होंने रूपाली गांगुली को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो करने पर रिएक्ट किया है.

Anupama: सुधांशु पांडे ने अचानक सीरियल अनुपमा को छोड़कर फैंस को चौंका दिया. उनका शो से अचानक इस तरह से जाना उनके प्रशंसकों को समझ नहीं है. ऐसी अफवाहें थी कि उन्होंने अपनी को-स्टार रूपाली गांगुली की वजह से सीरियल को अलविदा कहा था. सोशल मीडिया पर दोनों की अनबन की खबरें चल रही थी. फैंस सच जानना चाहते थे. अब एक्टर ने इसपर चुप्पी तोड़ते हुए सच्चाई बतायी है.

रूपाली गांगुली की वजह सुधांशु पांडे ने अनुपमा को कहा अलिवदा

मीडिया को दिए एक इंटरव्यू में सुधांशु पांडे ने इसे लेकर कहा, “कोई इसके लिए जिम्मेदार नहीं है, और कोई जिम्मेदार हो भी नहीं सकता. शायद इतनी ताकत किसी में है भी नहीं कि कोई जिम्मेदार हो मेरे जैसे एक्टर को निकालने के लिए या कहीं से जाने के लिए. मुझे नहीं लगता किसी को ये सही है किसी को हम जिम्मेदार ठहराएं.”

क्या रूपाली गांगुली को सुधांशु पांडे ने कर दिया इंस्टा पर अनफॉलो

बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में सुधांशु पांडे ने रूपाली गांगुली को अनफॉलो करने के सवाल पर कहा, ”मेरा इंस्टाग्राम अराउंट चेक किया जा सकता है, अगर मैंने रूपाली या राजन को अनफॉलो किया है. मैंने ऐसा नहीं किया है और अगर करता हूं तो ये बचकाना होगा. मुझे नहीं लगता कि सोशल मीडिया पर किसी को अनफॉलो करने से किसी को संतुष्टि मिल सकता है.”

सीरियल में क्या दिखाया जा रहा

अनुपमा सीरियल में दिखाया जा रहा कि अनु जिंदगी और मौत की लड़ाई अस्पताल में लड़ रही है. उसे मेघा ने चाकू मार दिया है और उसकी हालत खराब है. मंदिर में अनुज भगवान से उसकी जान बचाने के लिए प्रार्थना करता है. तभी उसे अनु की आत्मा दिखाई दिती है और वो उससे कहती है कि वो उसके दिल से दूर नहीं जा सकती.

Also Read- Anupama: तोशू ने वनराज के अचानक शो छोड़ने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- जब एक घर में कई सारे…

Also Read- Anupama: तो क्या इस वजह से वनराज ने शो को कहा अलविदा, शो छोड़ते ही इस शख्स को किया इंस्टा पर अनफॉलो

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >