Anupama Spoiler: अनुज को खोज कर लाएगा ये शख्स, अनु को बर्बाद करने पर तुला वनराज, आश भवन को करेगा तोड़ने की कोशिश

अनुपमा का आज का एपिसोड आपको इमोशनल कर देगा. अनुज, आश भवन से गायब हो जाता है और अनु उसे खोजने निकलती है. वहीं, देविका के आने से अनु को हिम्मत मिलेगा.

Anupama spoiler: स्टार प्लस के सीरियल अनुपमा का ट्रैक इन दिनों आध्या के ईद-गिर्द घूम रहा है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि आध्या की मौत की सच अनुपमा सुलझाने में लगी है. उसे यकीन है कि उसकी बेटी जिंदा है और अंकुश और बरखा उससे कोई बड़ा राज छिपा रहे हैं. अनुपमा उन्हें बेनकाब करने में लगी हुई है. वहीं, वनराज को जब आध्या के बारे में पता चलता है कि उसके मन में अनुज के लिए दया आ जाता है. हाल ही में दिखाया गया कि अनुज, आशा भवन छोड़कर चला जाता है. अनुपमा इससे काफी ज्यादा हैरान हो जाती है.

देविका के आने से अनुपमा को मिलेगी हिम्मत

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि देविका की एंट्री होती है. देविका उससे पूछती है कि वनराज उसका पड़ोसी कैसे हो गया. देविका को अनु बताती है कि अनुज कभी भी अंकुश और बरखा को अपनी संपत्ति नहीं सौंपेगा. वो दावा करती है कि आध्या जिंदा होगी और आध्या के आने के बाद ही अनुज की तबीयत ठीक होगी. देविका यूएसए में आध्या के बारे में पता करने की कोशिश करती है. वहीं, अनुज के आशा भवन के गायब होने से परेशान हो जाती है. किंजल और मीनू मंदिर में प्रार्थना करते हैं.

Also Read- Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अनुज को खोज निकालेगी मीनू

अनुज मंदिर आता है और उसे किंजल और मीनू देखती है. दोनों उसे पहचान लेती है और अनुज की मदद करती है. मीनू, अनुज के घाव पर मरहम लगाती है. अनुपमा, बाला और सागर को अनुज मिल जाता है. अनुज, उसे बतात है कि आध्या उसे छोड़कर चली गई. मीनू उसे डांटती है कि अगर आध्या वापस आ गई और उसे इस हालत में देखेगी तो वो फिर चली जाएगी. अनुज को उसकी बातें समझ आती है. देविका को लगता है कि अनुज, मीनू में अपनी आध्या को देख रहा है. दूसरी तरफ हार्दिक पेपर्स पर साइन कर देता है और वनराज, हिरानी को आशा भवन तोड़ने के लिए कहता है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >