Anupama: टीटू-डिंपी के साथ एक ही मंडप में अनुज संग शादी करेगी श्रुति, अनुपमा को होगी जलन

राजन शाही के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप और श्रुति डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होने के लिए भारत आएंगे.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना अनुपमा का ट्रैक इन दिनों दर्शकों को काफी पसंद आ रहे हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अमेरिका में कॉकरोच की घटना के बाद अनु की काफी बेइज्जती हुई. हालांकि वो अपनी परेशानियों को दूर कर भारत आ गई है. टीटू और डिंपी की शादी की तैयारी हो रही है. अनुपमा दोनों की शादी को लेकर काफी उत्साहित है. इस शादी में अनुज और आध्या भी शामिल हुई थी. हाल ही में दिखाया गया था कि अनुज का नाम अंश, अनु के हाथ में लिख देता है.


आध्या दिलाएगी श्रुति को इस बात का भरोसा
अनुपमा में दिखाया गया कि आध्या अपने पिता अनुज के साथ भारत आई है ताकि वो अनुज और अनुपमा पर नजर रखें. वो किसी भी कीमत पर अनुज और अनु को पास नहीं आने देना चाहती. हालांकि टीटू और डिंपी के मेहंदी फंक्शन में अंश, अनुपमा के हाथ में अनुज लिख देता है और ये देखकर आध्या काफी भड़क जाता है. श्रुति भी इस चीज को लेकर इनसिक्योर हो जाती है. आध्या उसे विश्वास दिलाती है कि वो आगे से उन्हें साथ में मिलने नहीं देगी और दूर रखेगी.

Anupama: अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज, MaAn को मिलाने के लिए श्रुति को उनकी जिंदगी से निकाल देगी देविका

Anupama: अनुपमा की हाथों पर अंश ने लिखा अनुज का नाम, क्या फिर से MaAn हो जाएंगे एक

Anupama Spoiler: टीटू के कौन से अतीत के राज को जानता है वनराज, अनुपमा को आएगा एक अनजान महिला का कॉल


श्रुति और यशदीप आएंगे भारत
श्रुति को वहां अमेरिका में अनुज के बिना कुछ ठीक नहीं लग रहा और वो भारत आने का सोचेगी. वहीं, यशदीप भी अनुपमा को सॉरी बोलने के बारे में सोचेगा और वो भी इंडिया आएगा. राजन शाही के शो अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप और श्रुति डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होने के लिए भारत आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो श्रुति, अनु के सामने शादी करने का फैसला करेगी. वो टीटू और डिंपी के शादी के मंडप में ही शादी करेगी. हालांकि ऐसा होगा या नहीं, ये आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >