अनुपमा में फिर बढ़ा टकराव, माही-गौतम की कहानी में नया मोड़

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में माही का बदला तेवर और गौतम के साथ बढ़ता टकराव बड़ा ड्रामा लेकर आएगा. वहीं दिग्विजय अपने अतीत के दर्द से जूझता दिखेगा. इस बीच अनुपमा उसका सहारा बनकर उसे संभालने की कोशिश करेगी.

Anupama Upcoming Twist: टीवी का सुपरहिट शो Anupama एक बार फिर जबरदस्त ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने के लिए तैयार है. कहानी में माही और गौतम के रिश्ते में बड़ा तूफान आने वाला है, वहीं दिग्विजय का दर्द भी उभरकर सामने आएगा. आने वाले एपिसोड में इमोशन, तकरार और बड़े फैसलों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.

माही का बदलेगा अंदाज

आने वाले ट्रैक में माही अपने रिश्ते को लेकर बड़ा फैसला लेती नजर आएगी. गौतम से दूरी बनाने के लिए वह खुद को काम में पूरी तरह झोंक देगी. हालांकि माही का यह रवैया गौतम को बिल्कुल पसंद नहीं आएगा. वह माही को हल्के में लेने की गलती कर बैठेगा, जिसका खामियाजा उसे जल्द भुगतना पड़ सकता है.

शक और साजिश का खेल

गौतम को लगता है कि माही को उसके बारे में कुछ पता नहीं चलेगा, लेकिन धीरे-धीरे माही को उस पर शक होने लगेगा. इसी बीच प्रेरणा माही के मन में और भी संदेह पैदा करेगी। यह सिचुएशन आगे चलकर दोनों के रिश्ते में बड़ा भूचाल ला सकती है.

दिग्विजय के दर्द भरे पल

दूसरी ओर दिग्विजय अपनी बेटी की याद में टूटता नजर आएगा. उसे बार-बार यह एहसास सताएगा कि उसकी वजह से उसकी बेटी उससे दूर हो गई. यही नहीं, जब वह घर से बाहर निकलेगा तो मोहल्ले के लोग भी उसे ताने मारेंगे, जिससे उसका दर्द और बढ़ जाएगा.

हादसे के बाद बढ़ेगा ड्रामा

तनाव और मानसिक दबाव के बीच दिग्विजय की तबीयत बिगड़ने वाली है. वह अचानक गिरकर चोटिल हो जाएगा. यह देख अनुपमा तुरंत उसकी मदद के लिए आगे आएगी और उसे संभालने की कोशिश करेगी.

अनुपमा का बड़ा कदम

इस मुश्किल घड़ी में अनुपमा दिग्विजय का सहारा बनेगी. वह उसे संभालते हुए उसकी जिंदगी को फिर से पटरी पर लाने की कोशिश करेगी. इतना ही नहीं, अनुपमा उसे उसका कैफे दोबारा शुरू करने के लिए प्रेरित भी करेगी.

कुल मिलाकर, आने वाले एपिसोड्स में इमोशन, ड्रामा और टकराव का जबरदस्त मेल देखने को मिलने वाला है.

यह भी पढ़ें: मनीष मल्होत्रा की मां का निधन, अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे ऐश्वर्या-अभिषेक समेत ये सितारे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >