गोवा छोड़ अहमदाबाद लौटी अनुपमा, राही के सामने झुकने को हुई मजबूर

Anupama: अनुपमा में आने वाले एपिसोड में बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा, जब वह दिग्विजय के साथ गोवा छोड़कर अहमदाबाद लौटती है. राही और प्रेम का बदला रवैया उसे झकझोर देता है, वहीं श्रुति की एंट्री पुराने रिश्तों में नया तूफान खड़ा कर देती है.

Anupama: टीवी का सुपरहिट शो ‘अनुपमा’ एक बार फिर बड़े ट्विस्ट के साथ दर्शकों को चौंकाने वाला है. कहानी अब ऐसे मोड़ पर पहुंच गई है, जहां अनुपमा को अपनी जिंदगी का बड़ा फैसला लेना पड़ेगा. गोवा में आई मुश्किलों के बाद वह सबकुछ छोड़कर अपने शहर अहमदाबाद लौटने की तैयारी करती नजर आएगी.

दिग्विजय के टूटने पर लिया बड़ा फैसला

कैफे बंद होने के बाद दिग्विजय पूरी तरह टूट जाता है और अपनी जिंदगी को लेकर निराश हो जाता है. ऐसे में अनुपमा उसका हौसला बढ़ाने की कोशिश करती है. हालात को संभालते हुए वह बड़ा फैसला लेती है और दिग्विजय के साथ अहमदाबाद लौटने का प्लान बनाती है. अनुपमा को भरोसा है कि वहां दोनों मिलकर नया काम शुरू कर सकते हैं.

अहमदाबाद में राही और प्रेम से होगी टक्कर

शहर में कदम रखते ही अनुपमा का सामना राही और प्रेम से होता है. राही अपनी मां से दूरी बनाए रखती है और उसे नजरअंदाज करती है. प्रेम भी अनुपमा को खास तवज्जो नहीं देता. ऐसे में अनुपमा के लिए यह मुलाकात भावनात्मक रूप से काफी मुश्किल साबित होती है.

सीता नवमी पर जश्न, बदलेगा माहौल

तनाव के बीच सीता नवमी के मौके पर घर में जश्न का माहौल बनता है. अनुपमा पूरे उत्साह के साथ त्योहार मनाती है. उसका यह बदला हुआ अंदाज देखकर दिग्विजय भी हैरान रह जाता है. इस दौरान परिवार के बीच रिश्तों की नई परतें खुलती नजर आती हैं.

श्रुति की एंट्री से आएगा बड़ा झटका

कहानी में नया मोड़ तब आता है, जब अनुपमा की मुलाकात एक ऐसी महिला से होती है, जो उसके अतीत से जुड़ी है. बाद में पता चलता है कि वह श्रुति है, जो अमेरिका से लौट आई है. श्रुति के फोन में अनुज और छोटी की तस्वीर देखकर अनुपमा चौंक जाती है. वहीं राही, श्रुति के प्रति अपनापन दिखाती नजर आती है, जिससे अनुपमा के लिए हालात और जटिल हो जाते हैं.

यह भी पढ़ें: YRKKH: सालों पुराना धोखा आया सामने, अभीरा के पैरों तले खिसकी जमीन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >