Anupama Spoiler: अनुपमा के गुस्से से कांपेंगे तोषु और ख्याति, पराग जोड़ेगा हाथ तो तोषु शाह हाउस में करेगा चोरी

Anupama Spoiler: अनुपमा का गुस्सा थमने का नाम नहीं ले रहा. आने वाले एपिसोड में ख्याति और तोषु की वजह से शाह हाउस में बड़ा बवाल होने वाला है. जानिए पूरी डिटेल.

Anupama Spoiler: टीवी शो “अनुपमा” के आने वाले एपिसोड दर्शकों के लिए बेहद धमाकेदार साबित होने वाले हैं. अनुपमा का गुस्सा अभी शांत नहीं हुआ है और अब कहानी एक नए मोड़ पर पहुंच गई है. गौतम और तोषु की क्लास लगाने के बाद भी अनुपमा का गुस्सा कम नहीं हुआ. वहीं गौतम को घर से निकालने के बाद पराग, अनुपमा से माफी मांगेगा और उससे मुंबई जाने के बारे के सवाल करता है. जबकि, पराग और अनुपमा की बढ़ती दोस्ती पर ख्याति सवाल खड़े करती है. आइए बताते हैं आगे क्या कुछ होने वाला है.

पराग मांगेगा अनुपमा से माफी

अब तक की कहानी में देखा गया कि अनुपमा की बातों से पराग का गुस्सा भड़क जाता है और वह बिना देर किए गौतम को घर से बाहर का रास्ता दिखा देता है. इससे नाराज होकर गौतम पराग को बर्बाद करने की धमकी देता है. इसके बाद पराग अनुपमा से माफी भी मांगता है.

अब आने वाले एपिसोड में पराग अनुपमा से सवाल करेगा कि क्या वह दोबारा मुंबई जाने वाली है. अनुपमा जवाब देने से बच जाएगी. इसी बीच पराग यह भी बताएगा कि वह प्रार्थना को लेकर अक्सर परेशान रहता है. वह अनुपमा का शुक्रिया भी अदा करेगा क्योंकि उसकी वजह से प्रार्थना खुश है.

ख्याति का हंगामा

कहानी में नया ट्विस्ट तब आएगा जब रास्ते में अनुपमा की मुलाकात ख्याति से होगी. ख्याति अनुपमा पर आरोप लगाएगी कि उसने पराग को सच क्यों नहीं बताया कि आई ड्रॉप से छेड़छाड़ उसी ने की थी. इतना ही नहीं, ख्याति अनुपमा और पराग के रिश्ते पर भी सवाल उठाएगी और दावा करेगी कि वह अनुपमा को कभी माफ नहीं करेगी.

शाह हाउस में चोरी

जल्द ही शाह हाउस में चोरी होने वाली है. किंजल को महसूस होगा कि कोई उसके कमरे में घुसा है. वहीं अनुपमा को भी किसी की परछाई दिखाई देगी और सबको शक होगा कि घर में गौतम घुस आया है. अनुपमा हाथ में क्रिकेट का बल्ला लेकर चोर से भिड़ने के लिए तैयार हो जाएगी. लेकिन बड़ा ट्विस्ट तब आएगा जब पता चलेगा कि घर में कोई और नहीं बल्कि तोषु घुसा है. इसके बाद एक बार फिर अनुपमा का गुस्सा तोषु पर टूट पड़ेगा.

यह भी पढ़े: Jolly LLB 3 Box Office Records: ‘जॉली एलएलबी 3’ ने वीकेंड पर बनाया रिकॉर्ड, एक झटके में टाइगर-अक्षय कुमार के बाद सनी देओल को छोड़ा पीछे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sheetal Choubey

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >