Anupama Spoiler: अनुज करेगा राहुल और गुलाटी को बेनकाब, तोशू ने नहीं बल्कि इसने किया अनुपमा को बदनाम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि श्रुति ने आध्या को अनुज और अनुपमा पर नजर रखने के लिए कहा है. दूसरी तरफ वनराज, टीटू के अतीत के बारे में पता लगा रहा है, ताकि उसकी शादी डिंपी से ना हो सकें.

रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना का सीरियल अनुपमा के ट्रैक की चर्चा इन दिनों सोशल मीडिया पर फैंस कर रहे हैं. अबतक सीरियल में दिखाया गया कि अनुपमा सुपरस्टार शेफ प्रतियोगिता जीत लेती है, लेकिन उसकी खुशियां ज्यादा दिन तक नहीं रही. बिरयानी में कॉकरोच मिलने पर फूड क्रिटिक अनुपमा को बहुत जलील करते हैं. साथ ही उसकी ट्राफी भी छीन लेते है. इतना होने के बाद यशदीप भी उसे ये सब के पीछे जिम्मेदार ठहराता है. आगे के एपिसोड में गुलाटी का सच सामने आएगा.


डिंपी और टीटू की शादी में शामिल होगी अनुपमा
अनुपमा में दिखाया गया कि वो कॉकरोच घटना के बाद हर कोई अनुपमा को कोसता है. लोग उसपर पत्थर फेंकते है. अनुज, अनु के साथ खड़ा होता है और जानता है कि वो गैरजिम्मेदार नहीं हो सकती. अनुपमा को शक था कि ये सब तोशू ने किया होगा, लेकिन तोशू ने उसे यकीन दिलाया कि उसने ऐसा नहीं किया है. हालांकि अनु को तोशू की बातों पर विश्वास नहीं है. इन सबके बीच अनुपमा ने भारत में डिंपी और टूीटू की शादी में शामिल होने का फैसला करता है. इसमें अनुज और आध्या भी शामिल होने वाले है.

Anupama: क्या अनुज संग श्रुति की लव स्टोरी शुरू होने से पहले हो जाएगी खत्म, रेस्तरां को लेकर गुलाटी देगा यशदीप को ऑफर

Anupama: अनुपमा सीरियल के इस किरदार के हाथ लगा बड़ा प्रोजेक्ट, अब रूपाली गांगुली के शो में नहीं आएगा नजर

Anupama की जिंदगी में वापस आ रहा ये शख्स, बनेगा अनु का सबसे बड़ा सपोर्ट सिस्टम, देखता रह जाएगा अनुज


अनुज ने देखा गुलाटी और राहुल को साथ
श्रुति ने आध्या को अनुज और अनुपमा पर नजर रखने के लिए कहा है. दूसरी तरफ वनराज, टीटू के अतीत के बारे में पता लगा रहा है, ताकि उसकी शादी डिंपी से ना हो सकें. वहीं, अनुज भारत जाने से पहले जो स्पाइस और चटनी के बंद होने के बाद बेरोजगार हो गए स्टाफ को पैसे देता है. वो लौटते समय राहुल को देखता है, जो गुलाटी के साथ दिखता है. गुलाटी उससे कहता है कि अगर अनुपमा उसके साथ आ जाती तो ये दिन अनु को नहीं देखना पड़ता. अनुज को गुलाटी और राहुल पर शक होता है. क्या अनुज अपनी अनु को बेगुनाह साबित कर पाएगा. क्या राहुल ही था जिसने बिरयानी में कॉकरोच मिलाया था.

Anupama: अनुपमा को अस्पताल ले जाएगा अनुज, क्या तोशू नहीं ये शख्स है अनु की बर्बादी के पीछे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >