Anupama Spoiler Alert: अनुपमा-अनुज को अलग करने के लिए आध्या का इस्तेमाल करेगी श्रुति, क्या बुरे इरादे की होगी जीत

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा के हर एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न रहते हैं. आज के एपिसोड में हम देखेंगे कि श्रुति अनुज से शिकायत करेगी कि वह अनु की चिंता करना छोड़ दें और हमेशा उसके साथ खड़ा रहे. इधर अनुज अपनी एक्स वाइफ को लेकर काफी चिंता में है.

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है. यह टीआरपी में टॉपर है और इसे इसकी दिलचस्प कहानी के लिए खूब प्यार मिल रहा है. लेटेस्ट कहानी के मुताबिक, अनुज आध्या की वजह से श्रुति से शादी कर रहा है. लेकिन मन ही मन वह अभी भी अपनी एक्स वाइफ को दिलों जान से प्यार करता है. अनुपमा आहत है क्योंकि आध्या उससे बहुत नफरत करती है. आपको बता दें कि आध्या को पास्ट में एक गलतफहमी हुई थी, जिसे मालती देवी ने पैदा किया था. उसका मानना था कि उसकी मां उससे प्यार नहीं करती है और इस वजह से अबतक वह अनु से नफरत करती है. वह अनुपमा को उनके जीवन से बाहर करना चाहती है. श्रुति को भी अब अनुपमा से जलन होने लगी है, क्योंकि वह जानती है कि अनुज उससे कभी भी उतना प्यार नहीं कर सकता, जितना वह अनु से करता है. हालांकि, श्रुति इस बात पर अड़ी हुई है कि अनुज उससे प्यार करे.


बंद हो जाएगा यशदीप का रेस्टोरेंट
अनुज अनुपमा से प्यार करता है और श्रुति से सिर्फ इसलिए शादी कर रहा है क्योंकि आध्या चाहती है कि वह ऐसा करे. इधर अनुज केवल अनुपमा के बारे में दिन-रात सोचता है, क्योंकि यशदीप का रेस्टोरेंट बंद होने वाला है और अनु यहीं काम करती है. उन्होंने यशदीप को मदद करने की भी ठानी है. आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि यशदीप का रेस्तरां बंद हो जाएगा और अनुपमा को चोट लग जाएगी. अनुज को इसके बारे में पता चल जाएगा और वह कहेगा कि यशदीप को उसकी मदद लेनी चाहिए थी. श्रुति यह जानकर चौंक जाएगी कि अनुज यशदीप का रेस्तरां खरीदना चाहता था क्योंकि वह चाहता था कि अनुपमा की नौकरी सुरक्षित रहे और वह भारत वापस न जाए.


अपने फायदे के लिए आध्या का इस्तेमाल करेगी श्रुति
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम देखेंगे कि श्रुति अनुज से कहेगी कि उसे अच्छा नहीं लगता जब वह अनुपमा को उनके बीच लाता रहता है. वह रोएगी और उससे कहेगी कि वह उसकी जिंदगी से हमेशा के लिए चली जाएगी. हालांकि, वह यह सब करेगी क्योंकि वह जानती है कि आध्या उनकी बात सुन रही है. आध्या आएगी और अनुज से वादा मांगेगी कि वह कभी भी यशदीप के रेस्टोरेंट को बचाने की कोशिश नहीं करेगा.


क्या अनुपमा-आध्या के बीच की नफरत होगी कम
श्रुति अब हर बार आध्या का इस्तेमाल करने का फैसला करेगी, जब वह चाहेगी कि अनुज अनुपमा से दूर रहे. श्रुति अनुपमा के लिए आध्या की नफरत का इस्तेमाल करेगी. यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा अपने आध्या और अनुज को वापस जीत पाएगी. अनुपमा में सुधांशु पांडे, अल्पना बुच, निशी सक्सेना, निधि शाह, आशीष मेहरोत्रा, कुंवर अमरजीत सिंह, पारख मदान, वकार शेख, सुकीर्ति कांडपाल, और्रा भटनागर, चांदनी भगवानानी, मदालसा शर्मा जैसे कलाकार भी हैं.

Also Read- Anupama: अनाथालय में रहने का फैसला करेगी आध्या, अपनी ही शादी से गायब हो जाएगा अनुज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >