Anupama: अनुपमा की ममता का आध्या उड़ाएगी मजाक, अपने जन्मदिन पर अनु को दूर रखने के लिए चलेगी चाल

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा आध्या, अनुज पर काफी गुस्सा करेगी. वो उसे बुरा-भला कहेगी. हालांकि श्रुति के समझाने पर वो अनुज से बाद में माफी मांगेगी.

Anupama: सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली लीड रोल निभा रही हैं. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुज कोशिश कर रहा है कि आध्या के मन में अनु को लेकर नफरत कम हो जाए. हालांकि आध्या का दिल अपने मां के लिए नहीं पिघल रहा है. आध्या का जन्मदिन आ रहा है और इसे लेकर अनु काफी उत्साहित है. अनु उसका जन्मदिन काफी अच्छे तरीके से मनाना चाहती है, लेकिन आध्या अपने बर्थेड के दिन उसका चेहरा नहीं देखना चाहती है. इस बात से अनजान अनुपमा उसके लिए खास तैयारी करती है. अगले दिन जब आध्या सुबह उठती है और सजावट देखती है तो काफी खुश हो जाती है.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या को पता चल जाएगा कि ये सजावट अनुज और अनुपमा ने की है. आध्या अपने पिता पर काफी गुस्सा हो जाती है और उसपर चिल्लाती है. वो कहती है कि जब उसने अनुपमा को उसके बर्थडे सेलिब्रेशन से दूर रखा जाए, तो उसे क्यों शामिल किया गया. ये बातें सुनकर अनुज की आंखों में आंसू आ जाते हैं. उसे लगता है कि वो जितनी कोशिश ये नफरत खत्म करने में कर रहा है, उतना ही आध्या की नफरत अपनी मां के लिए बढ़ती जा रही है.

Anupama Upcoming Twists: तोशू नहीं बल्कि ये शख्स करेगा अनुपमा को बर्बाद, वनराज रोकेगा अनु को डिंपी की शादी में शामिल होने से

Anupama: अनुपमा का ये किरदार लेगा सलमान खान के बिग बॉस में हिस्सा, कहा- मैं इसके लिए तैयार…

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा को बर्बाद करने के लिए तोशू ने मिलाया इस शख्स से हाथ, खाने में कॉकरोच मिलने पर होगा हंगामा


आध्या अपने घर में नहीं मनाएंगी जन्मदिन
आध्या को श्रुति समझाती है कि अनुपमा की वजह से वो अपना जन्मदिन खराब नहीं कर सकती. वो बताती है कि अनुज ने भी ये सारी सजावट की थी और उसने अपने पिता का दिल दुखा दिया. आध्या, अनुज को सॉरी कहती है. आध्या कहती है वि अपना बर्थडे घर पर अब नहीं मनाना चाहती है. वो चाहती है उसका जन्मदिन दूसरी जगह मनाया जाए, ताकि उसे अनुपमा से जुड़ी कोई बात याद ना आए. क्या आध्या की नफरत अनुपमा के लिए कभी खत्म होगी. क्या आध्या के बर्थडे में शामिल होगी अनु. आगे एपिसोड काफी जबरदस्त होगा.

Anupama: क्या अनुपमा छोड़ने के बाद तोशू नजर आएंगे खतरों के खिलाड़ी 14 में, आशीष मेहरोत्रा बोले- मैं सोच रहा हूं कि…

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >