Anupama: क्या खत्म हो रहा है 'अनुपमा' का जादू? गिरती रेटिंग्स पर सचिन त्यागी का जवाब

Anupama: 'अनुपमा' फेम सचिन त्यागी ने शो की गिरती टीआरपी को लेकर कहा कि यह सिर्फ नंबरों का खेल है. उनके मुताबिक शो के पास आज भी लॉयल दर्शक हैं.

Anupama: शो ‘अनुपमा’ पिछले कई सालों से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है. रूपाली गांगुली स्टारर इस सीरियल ने लंबे समय तक टीआरपी चार्ट पर राज किया, लेकिन हाल के हफ्तों में शो की रेटिंग में गिरावट देखने को मिली है. ताजा टीआरपी रिपोर्ट में ‘अनुपमा’ टॉप 5 में तो बना हुआ है, लेकिन पहले नंबर से फिसलकर पांचवें स्थान पर पहुंच गया है. इस बीच शो में दिग्विजय का किरदार निभा रहे एक्टर सचिन त्यागी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी.

सचिन त्यागी ने कहा- अनुपमा खराब प्रदर्शन नहीं कर रहा

ज़ूम/टेली टॉक इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में सचिन त्यागी से शो की गिरती टीआरपी को लेकर सवाल पूछा गया. इस पर उन्होंने कहा कि वह शो के प्रदर्शन को खराब नहीं मानते. सचिन ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि ‘अनुपमा’ खराब प्रदर्शन कर रहा है. टीआरपी सिर्फ नंबरों का खेल है. हमारा शो अभी भी टॉप 5 में है और यह हमारे लिए बिल्कुल भी बुरी बात नहीं है. शो का अपना एक वफादार दर्शक वर्ग है, जो रात 10 बजे टीवी पर हमारा शो देखना नहीं भूलता.”

सचिन त्यागी ने कहा- अपने काम पर ध्यान देता हूं

उन्होंने आगे कहा, “मैंने यह भी सुना है कि कई लोग टीवी प्रसारण से पहले जियोहॉटस्टार पर भी ‘अनुपमा’ देखते हैं. इसलिए दर्शकों से जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे मैं खुश हूं. शो ऊपर-नीचे होते रहते हैं. मैं सिर्फ अपने काम और अभिनय पर ध्यान देना चाहता हूं और हर सीन में बेहतर करने की कोशिश करता हूं.”

आने वाले एपिसोड में बढ़ेगा रोमांच

सचिन त्यागी ने शो के आने वाले एपिसोड्स को लेकर कहा, “मुझे खुशी है कि लोग ‘अनुपमा’ की मौजूदा कहानी को पसंद कर रहे हैं. आने वाले एपिसोड्स में प्रेम और अनुपमा के बीच का टकराव और भी दिलचस्प होने वाला है. मैं दर्शकों से यही कहना चाहूंगा कि आगे और भी रोमांचक घटनाओं के लिए शो देखते रहें.”

सचिन त्यागी का करियर

सचिन त्यागी ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’, ‘तुम्हारी दिशा’, ‘कुछ अपने कुछ पराए’, ‘थोड़ी सी जमीन थोड़ा सा आसमान’, ‘रामायण’, ‘द एडवेंचर्स ऑफ हातिम’, ‘तेरे शहर में’, ‘स्वरागिनी’ और ‘वो तो है अलबेला’ जैसे कई लोकप्रिय शोज़ में नजर आ चुके हैं.

यह भी पढ़ें- Anupama की सफलता से तिलमिलाया प्रेम, गुस्से में दी उसे बर्बाद करने की धमकी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >