Anupama: रूपाली गांगुली ने शो के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- मां-बेटी के बीच लड़ाई जैसा होगा

Anupama: राजन शाही का शो अनुपमा में डांस प्रतियोगिता का फिनाले होने ही वाला है. फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हैं कि विनर कौन बनेगा. इसी बीच एक और ट्विस्ट आता है, जब स्टेज पर अनुपमा की आंखों की रोशनी जाने लगती है. आगे क्या होगा, इसको लेकर रूपाली गांगुली ने बड़ा अपडेट दिया है.

Anupama: स्टार प्लस का लोकप्रिय शो अनुपमा अपनी दमदार कहानी और पारिवारिक ड्रामा से दर्शकों का दिल जीतता आ रहा है. टीआरपी चार्ट में ये शो हर हफ्ते नंबर वन पर बना रहता है. इसके धमाकेदार ट्विस्ट फैंस को टीवी स्क्रीन से बांधे रखते हैं. सीरियल के लेटेस्ट एपिसोड में ताल से ताल डांस कॉम्पिटिशन की झलक देखने को मिली. जिसमें अनुपमा और राही आमने सामने है. दोनों मां-बेटी एक दूसरे को हराने के लिए प्रतिस्पर्धा कर रही हैं. फैंस ये जानने के लिए सुपरएक्साइटेड हैं कि डांस कॉम्पिटिशन कौन जीतेगा.

रूपाली गांगुली ने अनुपमा के अपकमिंग ट्विस्ट को लेकर तोड़ी चुप्पी

सीरियल में अनुपमा का किरदार निभाने वाली रूपाली गांगुली ने आने वाले एपिसोड्स को लेकर एक्साइटमेंट शेयर की. उन्होंने टेली चक्कर संग बात करते हुए कहा, “आगे का एपिसोड बहुत ही दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि मैं इस प्रतियोगिता में अपनी बेटी राही के साथ डांस करूंगी. यह एक मां और बेटी के बीच की लड़ाई जैसा होगा और दर्शकों को जरूर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा.”

दर्शकों को जरूर इम्प्रेस करेंगे आने वाले एपिसोड्स- रूपाली गांगुली

उन्होंने आगे कहा, ”जैसा कि आप नए प्रोमो में देख सकते हैं, मैं स्टेज पर जाती हूं, मेरी नजर धुंधली होने लगती है और मैं अपनी दृष्टि खोने लगती हूं. हमें नहीं पता कि क्या होगा, अगर चीजें बदली और अनुपमा और राही के बीच सब कुछ ठीक हो गया. अनुपमा के लिए जीतना बहुत बड़ी बात है और साथ ही राही भी कड़ी टक्कर दे रही है. इसलिए, मुझे नहीं पता कि आगे क्या होने वाला है और कौन जीतेगा, लेकिन यह जरूर कह सकती है कि अपकमिंग एपिसोड्स में खूब मजा आएगा.” शो के अपकमिंग एपिसोड को दर्शकों ने देखने को मिलेगा कि कैसे स्टेज पर आते ही अनु धुंधली हो जाती है. उसके कुछ देख पाने में मुश्किल होगी. हालांकि वह हार नहीं मानती है और अपना बेस्ट देती है.

यह भी पढ़ें- War 2 Box Office: ओवरसीज वॉर 2 फुस्स, बनी YRF स्पाई यूनिवर्स की दूसरी सबसे कम कमाऊ फिल्म, इन 3 के रिकॉर्ड को किया ध्वस्त

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >