Anupama: क्या बीच में ही अनुपमा शो छोड़ रही रूपाली गांगुली, एक्ट्रेस ने राजन शाही के सामने रखी ये गुजारिश

अनुपमा छोड़ने की अफवाहों पर रूपाली गांगुली ने रिएक्शन दिया है. फैंस ने उनसे ये सवाल पूछा और उन्होंने पूरी सच्चाई के साथ इस सवाल का जवाब दिया. चलिए आपको बताते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा.

Anupama: राजन शाही का सुपरहिट सीरियल अनुपमा साल 2020 में शुरू हुआ और तब से ही टीवी की दुनिया पर राज कर रहा है. सीरियल हमेशा टॉप पर रहता है और मेकर्स ने हाल ही में इसमें छह महीने का लीप लाया है. रूपाली गांगुली इसमें लीड रोल प्ले कर रही है और इस किरदार ने उन्हें नयी ऊंचाई दी है. अनु और अनुज की जोड़ी दर्शकों की फेवरेट जोड़ी है. हाल ही में राजन शाही के डायरेक्टर्स कुट प्रोडक्शन ने यूट्यूब चैनल पर एक मजेदार सेगमेंट लाया है, जिसमें वनराज, अनु और अनुज फैंस के मजेदार सवालों के जवाब देते हैं.

क्या अनुपमा शो छोड�� रही रूपाली गांगुली

अनुपमा के स्टार्स रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना और सुधांशु पांडे शो में फैंस के मजेदार सवालों पर अपनी राय देते हैं. इस दौरान एक फैन ने रूपाली से पूछा कि, क्या वो अनुपमा शो छोड़ रही है या ये सिर्फ एक अफवाह है. इसपर एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि, मैंने राजन शाही को बताया है कि और जब तक शो रहेगा, तब तक मैं रहूंगी. मैंने मेकर्स से रिक्वेस्ट किया है मुझे शो के अंत तक रहने दे. अगर मुझे वो खींच के भी बाहर करेंगे ना तो मैं नहीं जाउंगी. तो फैंस के लिए गुड न्यूज है कि वो शो छोड़ कर कहीं नहीं जा रही है.

Also Read- Anupama Twist: अंकुश, बरखा के बाद इस किरदार की हो रही वापसी, आशा भवन को बंद होने से बचाएगा ये शख्स, बनेगा मसीहा

Also Read- Anupama Twist: इस एक्ट्रेस ने अनुपमा में एंट्री लेने पर तोड़ी चुप्पी, नागिन 6 में मचा चुकी है दहशत

Also Read- Anupama Leap: इस दिन से सीरियल में आएगा लीप, अनुज और अनुपमा की नयी स्टोरी होगी शुरू

अनुपमा में लीप के बाद क्या दिखाया जा रहा

वहीं, अनुपमा के ट्रैक की बात करें तो इसमें दिखाया जा रहा है कि अनुपमा और अनुज को आध्या के बारे में कुछ नहीं पता. हालांकि अंकुश और बरखा ने कई चाल चली है और अनुज को बताया कि आध्या दूर चली गई है. अब ऐसा कहने के पीछे दोनों का क्या मकसद था, ये सामने नहीं आया है. वहीं, लीप के बाद अंकुश और बरखा की एंट्री शो में हो गई है. वहीं, मीनू की भी शो में एंट्री हो गई है. बता दें कि शो में कुछ ही दिन पहले लीप आया है, जिसकी कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है.

Entertainment Trending Videos

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >