अनुपमा फेम रूपाली गांगुली ने आखिरकार सौतेली बेटी ईशा वर्मा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, कहा- हमारे बारे में कोई पीठ पीछे…

रूपाली गांगुली कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई है. एक्ट्रेस ने आखिरकार अपनी सौतेली बेटी ईशा वर्मा के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी है.

अनुपमा फेम रूपाली गांगुली पर उनकी सौतेली बेटी ईशा वर्मा ने कई आरोप लगाए थे. ईशा ने दावा किया था कि एक्ट्रेस की वजह से उनके पिता अश्विन के वर्मा और मां का रिश्ता टूटा था. ईशा अपने बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में आ गई थी. एक्ट्रेस ने ईशा के खिलाफ 50 करोड़ रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था. अब ईशा के लगाए गए आरोपों पर फाइनली रूपाली ने चुप्पी तोड़ी है.

रूपाली गांगुली ने ईशा वर्मा के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी

रूपाली गांगुली ने इंस्टेंट बॉलीवुड के साथ इंटरव्यू में इस पूरे मामले को लेकर कहा, ”अगर मैं कहूं कि नहीं प्रभावित होती हूं तो मैं झूठ कहूंगी. बेशक अफेक्ट होती हूं. हम इंसान है अगर हमारे बारे में कोई पीठ पीछे थोड़ी सी बुराई भी कर दे तो बुरा लगता है. एक्ट्रेस ने आगे कहा, जो लोग प्यार करते है वह लोग प्यार करते रहेंगे. आप अच्छे काम करते जाओ, अच्छी चीजें आपके साथ आज नहीं तो कल जरूर होंगी. बुरा समय कभी-कभी आता है, बुरी चीजें होती है, लेकिन अच्छाई हमेशा जीतती है.”

राही के लिए उपवास रखेगा प्रेम

सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही को प्रेम समझाता है कि अनु अपने सारे बच्चों को एक जैसा ही प्यार करती है. प्रेम उसे क्यूट कहता है. माही को लगता है कि प्रेम के बारे में उसे अनु को बताना चाहिए. अगले दिन, विवाह पंचमी समारोह की तैयारी राही और माही मिलकर करती है. अनुपमा इस दिन उपवास रखने का सोचती है. माही और राही भी अपनी मां को देखकर उपवास रखती है. प्रेम, राही के लिए उपवास रखता है. शाह परिवार को पता चलता है कि उनके पड़ोस में विवाह पंचमी को लेकर उत्सव मनाया जा रहा है.

Also Read- Anupama: शाह हाउस लौटी अनुपमा, जिग्ना ने लगाया राही पर ये आरोप, माही को लग रहा इस बात का डर

Also Read- Anupama: अधूरी रह गई अनुपमा-अनुज की लव स्टोरी, गौरव खन्ना ने शो को कहा अलविदा, कहा- अनुज का चैप्टर बंद हो गया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >