Anupama: शो में अनुज की वापसी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अनुपमा की जिंदगी का…

Anupama: राजन शाही के पॉपुलर सीरियल अनुपमा में अनुज की वापसी होगी या नहीं, ये फैंस जानना चाहते हैं. रूपाली गांगुली ने गौरव खन्ना की वापसी को लेकर अपनी बात रखी है.

Anupama: राजन शाही के शो अनुपमा में 15 साल का लीप कुछ महीने पहले ही आया था. लीप के बाद अनुज यानी गौरव खन्ना वापस शो में नहीं लौटे. फैंस को उम्मीद थी कि अनुज की वापसी सीरियल में होगी. हालांकि गौरव ने फैंस को बता दिया कि शो में फिलहाल उनका चैप्टर खत्म हो गया है. हालांकि अभी भी फैंस को उम्मीद है कि अनुज शो में आ सकते हैं. इसपर रूपाली गांगुली ने चुप्पी तोड़ी है.

अनुज की वापसी पर रूपाली गांगुली ने तोड़ी चुप्पी

रूपाली गांगुली ने टेलीचक्कर से बातचीत में बताया कि क्या अनुज यानी गौरव खन्ना शो अनुपमा में वापस आएंगे. इसपर एक्ट्रेस ने कहा, ”मुझे भी उतना ही पता है जितना फैंस को पता है. मैं चाहती हूं कि अनुज अभी वापस आ जाए. ये तो राजन जी ही जानते हैं कि कब क्या होने वाला है. अनुपमा की जिंदगी का धागा राजन जी ही है. मुझे भी कुछ भी मीडिया के बारे में ही पता चलता है. कुछ दिन पहले ही गौरव का एक इंटरव्यू आया था, जिसमें उन्होंने खुलासा किया था. मुझे इसके बारे में कुछ पता नहीं है.”

रूपाली गांगुली ने कहा, मैंने कभी भी राजन जी…

रूपाली गांगुली ने आगे कहा, ”मैं सिर्फ जाती हूं और अपना काम करती हूं. मैंने कभी भी राजन जी से आने वाले फ्यूचर ट्रैक को लेकर कुछ नहीं पूछा. उन्होंने अनुपमा बनाया है और उन्हें जो सही लगेगा वह करेंगे. मुझसे जो कहा जाता है मैं वह करती हूं.” बता दें कि अनुपमा में गौरव खन्ना ने अनुज कपाड़िया का किरदार निभाया था. अनुज और अनुपमा की केमेस्ट्री फैंस को अच्छी लगती थी. उनके शो छोड़ने से पहले सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा ने भी शो क्विट कर दिया था. गौरव ने सीआईडी, कुमकुम: एक प्यारा सा बंधन, मेरी डोली तेरे अंगना, जीवन साथी जैसे शोज में काम किया है.

Also Read- Anupama Twist: अपना अतीत क्यों छिपा रहा प्रेम, इस लड़की को देख जाएगा छिप, अनुपमा को होगा शक

Also Read- Anupama: राही, माही के बाद प्रेम की जिंदगी में होगी इस ‘मिस्ट्री वुमन’ की एंट्री, कहा- मेरे किरदार का नाम प्रार्थना है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >