Anupama के सेट से रणदीप राय का पहला लुक आया सामने, गुंडों से लड़ते हुए राही और प्रेम के साथ हुआ आमना सामना

Anupama: स्टारप्लस का शो अनुपमा में जल्द ही रणदीप राय की एंट्री होने वाली है. वह राघव के रूप में राही और प्रेम की लाइफ में परेशानी लाएंगे. अब उनका नया लुक वायरल हुआ है.

Anupama: रूपाली गांगुली का शो अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब एंटरटेन करता है. मेकर्स जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न डालने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. हाल ही में सीरियल में मनीष गोयल की एंट्री हुई. जिन्होंने मिस्ट्री मैन राघव बनकर भूचाल मचाया. अब रणदीप राय भी आने वाले हैं, जो मोहित की भूमिका निभाएंगे. अब सेट से उनकी कुछ तसवीरें वायरल हुई है.

अनुपमा के सेट से रणदीप राय की तसवीर वायरल

रणदीप राय ने सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है. उनका एंट्री एपिसोड जल्द ही टेलीकास्ट किया जाएगा. वह रूही और प्रेम की लाइफ में परेशानियां पैदा करेंगे. मोहित के रूप में रणदीप का नया लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें उन्हें गुंडों से लड़ते हुए देखा जा सकता है. सीन देखकर ऐसा लग रहा है कि प्रेम और राही मुसीबत में हैं. मोहित आता है और दोनों की मदद करता है. एक तस्वीर में वह राही से बात कर रहा है. वहीं दूसरी तस्वीर में प्रेम को मोहित का हाथ पकड़े हुए देखा जा सकता हैं.

मोहित कैसे कोठारी और शाह परिवार से मिलेंगे

यह देखना बाकी है कि मोहित का कोठारियों या शाह परिवार के लोग से क्या संबंध है, लेकिन यह तय है कि उनकी एंट्री अनुपमा में जबरदस्त ट्विस्ट और टर्न लेकर आएगा. फिल्मीबीट के मुताबिक, “क्रिएटिव टीम ने कहानी में एक नया मोड़ जोड़ा है, जो शो के ट्रैक को बदल देगा. मनीष गोयल के बाद, एक और पावर-पैक कलाकार सीरियल में एंट्री करने के लिए तैयार है. हाल ही में सीरियल ने टीआरपी रेटिंग में टॉप किया.

यह भी पढ़ें- Sikandar Villain Sathyaraj Net Worth: कितने करोड़ के मालिक हैं सत्यराज, सलमान खान संग करेंगे एक्शन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >