Anupama: अनु को जेल में देखते ही चिल्लाने लगा राघव, खुद को बताया निर्दोष, आखिर उन दानों का क्या है रिश्ता ?

Anupama: अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेल में अनु पहले ही राघव से मिल चुकी है. राघव से उसकी मुलाकात काफी डरावनी रहती है और वह उसे उस हालत में देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है.

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि लीला, किंजल को होली के लिए तैयार होने के लिए कहती है. तभी अनुपमा जेल से वापस आती है और परी उससे उनके अनुभव के बारे में पूछती है. बा मजाकिया अंदाज में कहती है कि परी को क्राइम करना चाहिए और जेल जाकर अनुभव लेना चाहिए. अनु उसे बताती है कि जेल में कुछ खास नहीं था. लीला कहती है कि अब अनु अपराधियों को खाना खिलाएगी.

अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड

आज रात के अनुपमा के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही और प्रेम होलिका के लिए शाह हाउस आ रहे हैं या नहीं. अनु कहती है उसने उन्हें इनवाइट किया है, लेकिन उनका कोई जवाब नहीं आया है. दूसरी तरफ राही और प्रेम का कोठारी परिवार स्वागत करते हैं. राही शाह हाउस जाने की बात करती है, लेकिन मोटी बा इसे नजरअंदाज कर देती है. गार्ड आकर अनिल को कुछ लेटर देता है. प्रेम उससे पूछता है कि क्या उसके या राही के लिए कोई लेटर है, जिसपर अनिल कहता है, नहीं. हालांकि मोटी बा ने उनका लेटर पहले ही जला दिया था.

प्रभात खबर की प्रीमियम स्टोरीMagadha Empire : बिम्बिसार ने अपनी सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था से मगध को किया सशक्त, ऐसे हुआ पतन

राघव का अनुपमा से क्या रिश्ता है?

अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जेल में अनु पहले ही राघव से मिल चुकी है. राघव से उसकी मुलाकात काफी डरावनी रहती है और वह उसे उस हालत में देखकर काफी शॉक्ड हो जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु होली पर जेल जाती है. इस दौरान राघव उसकी ओर दौड़कर आता है और चिल्लाने लगता है कि वह निर्दोष है और हत्या के पीछे उसका हाथ नहीं है. अनु को लगता है कि वह उसे ये बात क्यों बता रहा है. राघव का उससे क्या संबंध है. आने वाला एपिसोड काफी जबरदस्त होने वाला है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >