Anupama Promo: अनुपमा से फिर नफरत करेगी राही, उसे-अनुज को इग्नोर करने का लगाया आरोप, राघव के बारे में दी चेतावनी

Anupama Promo: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा का नया प्रोमो आउट हुआ. इसमें राही एक बार फिर अपने मां के खिलाफ जाती दिखाई दे रही है. वह कहती है कि पहले भी तोशु की वजह से उसने अनुज और उसे अनदेखा किया है. इसके अलावा राही राघव को लेकर आगाह भी करती है.

Anupama Promo: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा के मेकर्स दर्शकों को एंटरटेन करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं. बावजूद इसके शो टीआरपी चार्ट में दूसरे नंबर पर आ गई है. हाल के एपिसोड में कई ट्विस्ट और टर्न देखने को मिले हैं. अनुज के लापता हो जाने के कारण अनु अकेली है. उसकी जिंदगी अब बेटी राही के इर्द-गिर्द घूमती है. इसके अलावा राही और प्रेम की शादी हो चुकी है. इधर अनु की मुलाकात राघव से सेंट्रल जेल में हुई. अनु उसे जेल से बाहर लाई और उसका साथ दिया. उसने सुनिश्चित किया कि वह उसे नॉर्मल लाइफ दे. जिससे स्थिति नियंत्रण में आ सके.

अनु का सपोर्ट करता है राघव

अनुपमा को शाह परिवार राघव को लेकर चेतावनी देता है. बा कहती हैं कि वह एक अपराधी है. इससे पहले, यह भी दिखाया गया कि किसी ने राही पर हमला किया था और ऐसा लग रहा था कि यह राघव था और उसका राही से कोई संबंध था. हालांकि, इस बारे में सच्चाई सामने नहीं आई है. अनु और राघव के बीच अच्छी बॉन्डिंग थी और उसने भी अनु को उसके काम में सपोर्ट किया.

अनुपमा के खिलाफ जाती है राही

अब, राजन शाही के शो का एक नया प्रोमो जारी किया गया है, जिसमें हम राही को अनु के खिलाफ जाते हुए देखते हैं. राही अनु से कहती है कि उसने उसे राघव के बारे में चेतावनी दी थी, लेकिन उसकी बात नहीं मानी गई. राही कहती है कि राघव ने उसे मारने की कोशिश की और अनु उसी की मदद कर रही है.

राही अनुपमा को मारती है ताना

राही ने अनु को यह भी याद दिलाया कि कैसे उसने पहले तोशु की वजह से उसे और अनुज को अनदेखा किया था और आज भी वह एक अपराधी के लिए ऐसा ही कर रही है. अनु माफी मांगती है, लेकिन राही नहीं सुनती और चली जाती है. क्या अनु फिर से अपनी बेटी को खो देगी, या फिर कहानी में बड़ा ट्विस्ट आने वाला है. अनुपमा में लीप आने के बाद शो में कई नए कलाकार शामिल हुए हैं. इसमें शिवम खजूरिया, अद्रिजा रॉय, झालक देसाई, अलका कौशल, राहिल आजम, स्पृहा चटर्जी, रणदीप राय, मनीष गोयल जैसे कलाकार का नाम शामिल है.

यह भी पढ़ें- Jaat Worldwide Box Office Collection: वर्ल्डवाइड सनी देओल की जाट बनी बॉक्स ऑफिस की जान, कलेक्शन देख रह जाएंगे दंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >