Anupama में होगी नयी एंट्री, प्रेम के परिवार के आने से मचेगा शाह हाउस में बवाल, शुरू होगी इन दोनों की लव स्टोरी

Anupama: अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माही और राही दोनों गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में पहुंचती है. अनु दोनों को अपना घुंघरू देती है.

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही और राही के बीच टेंशन बढ़ते जा रहा है. राही से प्रेम प्यार करता है और प्रेम से माही प्यार करती है. प्रेम खुद को अकेला बताता है. हालांकि जल्द ही शो में उसके परिवार की एंट्री होने वाली है. उसने कभी अपने परिवार के बारे में नहीं बताया. उसके पिता एक अमीर बिजनेसमैन है. वहीं, लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो शाह परिवार प्रतियोगिता गुजराती सुपरस्टार को लेकर उत्साहित है. इस प्रतियोगिता में जीतने वाले को 10 लाख रुपये और अमेरिका जाने का मौका मिलेगा.

अनुपमा में कब होगी प्रेम के परिवार की एंट्री

प्रेम शाह परिवार का एक अहम सदस्य बनते जा रहा है. प्रेम के दिल में अब राही है और राही इस बात से अनजान है. मेकर्स सीरियल में प्रेम की फैमिली को लेकर आने वाले हैं. फिल्मीबीट की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रेम की फैमिली नवंबर या दिसंबर के पहले वीक में एंट्री कर सकती है. मेकर्स ने कई दिलचस्प टर्न और ट्विस्ट प्लान किया है. प्रेम की कहानी जल्द ही आखिरकार सामने आ जाएगी.

कौन जीतेगा गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही और राही दोनों गुजराती सुपरस्टार प्रतियोगिता में फाइनल राउंड में पहुंचती है. राही प्रतियोगिता को जीतना चाहती है और शाह और अनु को छोड़कर जाना चाहती है. जबकि माही ये प्रतियोगिता प्रेम के दिल में अपनी जगह और अनुपमा का सपोर्ट लेने के लिए जीतना चाहती है. अनु, माही और राही को अपना घुंघरू देती है और दोनों को अच्छे से परफॉर्म करने के लिए कहती है. प्रतियोगिता से परी और ईशानी बाहर हो चुकी है और बा चाहती है माही प्रतियोगिता जीत जाए. बा को लगता है कि पुरस्कार राशि से परिवार को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी. हालांकि दोनों में से कौन जीतेगा, ये तो आने वाले एपिसोड में पता चलेगा.

Also Read- Anupama के सेट पर मौत की खबर पर प्रेम ने तोड़ी चुप्पी, शिवम खजूरिया बोले- मैंने इस बारे में कुछ…

Also Read- Anupama: शो के सेट पर बड़ा हादसा, करंट लगने से टीम के इस शख्स की हुई मौत, दुख में डूबे कलाकार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >