Anupama: प्रेम ने अनुपमा को लेकर कही शॉकिंग बात, जानें ऐसा क्यों कहा?

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जा रहा है कि फाइनली अंश और प्रार्थना की शादी हो जाती है. मोटी बा और गौतम की लाख कोशिशों के बाद भी वह ये शादी नहीं रोक पाते. दोनों की शादी को देखकर अनु को अपनी शादी याद आ जाती है. दूसरी तरफ प्रेम ने सेट पर आग लगने की घटना के बारे में बताया.

Anupama: रुपाली गांगुली का सीरियल अनुपमा छोटे पर्दे का पॉपुलर शो है. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि प्रार्थना और अंश की शादी में हंगामा होता है. मोटी बा और ख्याति नहीं चाहते कि प्रार्थना शाह परिवार में बहू बनकर जाए. दूसरी तरफ गौतम उन दोनों को भड़काने पर लगा हुआ है. ट्रैक के अलावा बात करें तो कुछ हफ्ते पहले सीरियल के सेट पर आग लग गई थी. अब इस घटना पर प्रेम यानी शिवम खजूरिया ने बात की.

शिवम खजूरिया ने सेट पर आग लगने की घटना के बारे में ये बताया

शिवम खजूरिया ने बॉलीवुड लाइफ से बातचीत में कहा, “आग वाले दिन जब मैं सेट पर गया तो, वहां पहुंचते ही जगह को बिखरा हुआ देखकर मेरी आंखों में आंसू आ गए. यह सेट हमारा वर्कस्पेस है, हमारा दूसरा घर है. लेकिन जब मैंने रजन शाही सर को हिम्मत से खड़े देखा तो मुझे भी साहस मिला. उन्होंने किसी को घबराने नहीं दिया, जबकि साफ था कि अंदर से वो चिंतित थे. उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि जल्द ही शूटिंग फिर शुरू होगी और ये भी बताया कि सेट पर मौजूद सभी लोग सुरक्षित हैं.”

शिवम ने कहा- मैंने रुपाली मैम को टूटते देखा…

शिवम खजूरिया ने आगे कहा, “मैंने रुपाली मैम को भी टूटते हुए देखा. वो शो की शुरुआत से इसके साथ हैं और इसे शुरू से बढ़ते हुए देखा है. मेरे जैसे किसी इंसान के लिए, जो सिर्फ एक साल से अनुपमा का हिस्सा है, ये बहुत दर्दनाक था. मैं सोच भी नहीं सकता कि उन्हें कैसा लगा होगा. ऐसी स्थिति में रूपाली मैम और राजन सर को इतनी मजबूती से खड़े देखकर हम सबको वो हिम्मत मिली, जिसके बारे में हमें खुद भी पता नहीं था.”

जानें क्या दिखाया गया अनुपमा में

अनुपमा में दिखाया गया कि पंडित अंश को प्रार्थना की मांग में सिंदूर भरने के लिए कहते हैं. उसकी शादी को देखकर अनु को अपनी शादी की यादें ताजा हो जाती हैं और उसे याद आता है कि कैसे अनुज ने उसकी मांग में सिंदूर भरी थी. अंश प्रार्थना के गले में मंगलसूत्र बांधता है. जिसके बाद पंडित कहता है कि ये शादी पूरी हो गई और आज से दोनों पति-पत्नी है.

यह भी पढ़ें– War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन-जूनियर एनटीआर की फिल्म दुनियाभर में हिट या फ्लॉप? कलेक्शन करेगा हैरान

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >