Anupama: मोटी बा नहीं, ये शख्स है राघव की जिंदगी बर्बाद करने के पीछे, नाम जान अनु के पैरों तले से खिसक गई जमीन

Anupama: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा अनु के सामने ये राज खुल जाएगा कि राघव को किसने झूठा केस में फंसाया था. ये जानकर अनु थोड़ी हैरान हो जाएगी. दूसरी तरफ प्रेम ने अपनी मां ख्याति के साथ घर छोड़ दिया है.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर सीरियल अनुपमा का ट्रैक काफी दिलचस्प हो चला है. राघव के अतीत का पूरा सच अनु के सामने आ चुका है, लेकिन जल्द ही उसे एक ऐसा राज पता चलेगा, जो उसके होश उड़ा देगा. मोहित की सच्चाई तो कोठारी परिवार जान चुका है. वह ख्याति और पराग का बेटा है, जिसके बारे में कोई नहीं जानता था. ख्याति ने ये राज सबके सामने छिपाकर रखा था, लेकिन मोहित सबके सामने ये सच ले आया. उसका असली नाम आर्यन है. दूसरी तरफ राही और प्रेम की जिंदगी में मोटी बा नयी-नयी दिक्कतें लाती रहती है.

राघव का असली गुनाहगार है ये शख्स

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राघव के असली गुनाहगार के बारे में अनु को पता चलेगा. वह जान जाएगी की पराग ने ही राघव को झूठे केस में फंसाया था और उसकी पूरी जिंदगी बर्बाद कर दी. वह पराग के काले कारनामों के बारे में कोठारी परिवार को बताने का सोचेगी. वह उसके खिलाफ सारे सबूत लेकर आएगी और उसे बेनकाब करेगी. अब देखना होगा कि राघव ये सब जानकर कैसे रिएक्ट करेगा. क्या वह उसे उसकी जिंदगी बर्बाद करने के लिए माफ कर पाएगा.

ख्याति के साथ घर छोड़ देगा प्रेम

आज रात के अनुपमा के एपिसोड में मोटी बा प्रेम से पूछेगी कि वह ख्याति के लिए घर छोड़ देगा. प्रेम कहता है कि उसने भी गलतियां की है और जब ख्याति उसके लिए सब कुछ छोड़ने के लिए तैयार है तो वह भी उसके लिए घर छोड़ सकता है. प्रेम कहता है कि ख्याति ने उसे कभी नहीं छोड़ा और वह भी उसे कभी नहीं छोड़ेगा. ये देखकर मोटी बा काफी चौंक जाती है. पराग कहता है कि अगर वह घर छोड़कर गया तो उसके लिए इस घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो जाएंगे. पराग कहता है आर्यन ही अब से उसका इकलौता बेटा होगा. प्रार्थना अपने पिता से प्रेम, राही और ख्याति को जाने से रोकने के लिए कहती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >