Anupama की पाखी को जब मिली थी जान से मारने की धमकी, बोली- मैं इसे बर्दाश्त नहीं…

अनुपमा सीरियल में चांदनी भगवानानी, पाखी का किरदार प्ले करती थी. 15 साल के लीप के बाद अब चांदनी शो का हिस्सा नहीं है. इस बीच एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल चुकी है.

Anupama: अनुपमा में जब पांच साल का लीप आया था, तब एक्ट्रेस चांदनी भगवानानी की एंट्री शो में हुई थी. चांदनी ने पाखी का रोल निभाया था, जिसे पहले मुस्कान बामने निभा रही थी. हालांकि लीप के पाखी ने शो से किनारा कर लिया और चांदनी नयी पाखी बन गई. वहीं, राजन शाही के शो में जब 15 साल का लीप आया तो, चांदनी ने सीरियल को अलविदा कह दिया. वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि शो संजीवनी में काम करने के दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी.

चांदनी भगवानानी को जब मिली थे जान से मारने की धमकी

चांदनी भगवानानी ने टेली टॉक इंडिया से बातचीत में बताया कि उन्हें शो संजीवनी के दौरान कई तरह की ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था. एक्ट्रेस ने कहा, मुझे बॉडी शेम किया गया. मेरे पर्सनल कैरेक्टर को लेकर कमेंट्स किया गया कि, मैं किस तरह की लड़की हूं. मेरे पैरेंट्स को मैसेज भेजा जाता था कि और मुझे जान से मारने की धमकी भी मिलते थे. मैं ये सब बर्दाशत नहीं कर पाई और मुझे लग रहा था कि मैं डिप्रेशन में चली जाउंगी. बता दें कि सीरियल संजीवनी साल 2019 में आया था और इसमें चांदनी ने डॉक्टर आशा कंवर का रोल प्ले किया था. इसमें मोहनीश बहल, गुरदीप कोहली, सुरभि चांदना, नमित खन्ना ने भी काम किया था.

अनुपमा में है अब नयी पाखी

वहीं, अनुपमा के लेटेस्ट ट्रैक की बात करें तो चांदनी भगवानानी अब शो का पार्ट नहीं है. उनकी जगह किसी और ने ले ली है. सीरियल में दिखाया जा रहा है कि राही और अनु सालों बाद आमने-सामने होते हैं. राही अपनी मां के साथ वापस अहमदाबाद लौटना नहीं चाहती है. अनु उसे बहुत मनाती है, लेकिन वो उसकी बात नहीं मानती. हालांकि राही के सामने ऐसे हालात बनते हैं, जिसके बाद राही, अनु के साथ जाने के लिए मान जाती है. लेकिन उसकी एक शर्त होती है.

Also Read- Anupama Twist: राही के पास फूट-फूटकर रोएगी अनु, सिर्फ 1 शर्त की वजह से घर लौटने के लिए राजी होगी आध्या

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >