Anupama: लीप से पहले अनुपमा की बेटी ने भी शो को छोड़ा, बोली- आगे बढ़ने का समय…

Anupama: अनुपमा में जल्द ही लीप आने वाला है. जिसके बाद बड़ी आध्या की कहानी दिखाई जाएगी. जहां किंजल और तोशु ने शो छोड़ दिया है. वहीं अब पाखी की भूमिका निभाने वाली चांदनी भगवानानी ने भी सीरियल को अलविदा कह दिया.

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा में 15 साल का लीप आने वाला है. नए ट्रैक के प्रोमो पहले ही टेलीकास्ट हो चुके हैं. जैसे कि दर्शक नई कहानी देखने के लिए तैयार हैं, यह कहना सही होगा कि कई अन्य कलाकारों के लिए शो को अलविदा कहने का समय आ गया है. हाल ही में तोशु और किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने शो को छोड़ दिया. अब पाखी के रोल में दिखाई देने वाली चांदनी भगवानानी ने भी रूपाली गांगुली के सीरियल को अलविदा कह दिया है.

चांदनी भगवानानी ने क्यों छोड़ा सीरियल अनुपमा

चांदनी ने शो में मुस्कान बामने की जगह पाखी का किरदार निभाया था. अभिनेत्री ने टाइम्स नाउ संग पात करते हुए कंफर्म किया कि अनुपमा के साथ उनकी जर्नी अब खत्म हो गई है. उन्होंने कहा, “मैं अब शो छोड़ रही हूं. मेरे लिए आगे बढ़ने का समय आ गया है. अनुपमा सीरियल में जल्द ही 15 साल का लीप आने वाला है और मैं 22 साल की लड़की की मां का किरदार नहीं निभाना चाहती थी. मैं काफी छोटी दिखती हूं.”

क्या मेकर्स ने उन्हें शो छोड़ने के लिए किया मजबूर

यह पूछे जाने पर कि क्या निर्माताओं ने उन्हें सुझाव दिया है कि वह लीप के बाद की कहानी का हिस्सा बनें या 22 वर्षीय लड़की की मां की भूमिका निभाएं, चांदनी ने कहा, “निर्माताओं ने मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर भी नहीं किया. वे काफी दयालु थे. मैं समझती हूं कि मैं 22 साल की लड़की की मां की तरह नहीं दिखूंगी. मुझे हमेशा कहा गया है कि मैं छोटू दिखती हूं, इसलिए यह काफी क्लियर डिसीजन था.”

किंजल ने शो छोड़ने पर क्या कहा

अनुपमा में किंजल की भूमिका निभाने वाली निधि शाह ने शो से बाहर होने की घोषणा की. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा, ”भारी मन से, मैं किंजू बेबी उर्फ ​​किंजल को अलविदा कहती हूं. साढ़े चार वर्षों के बाद, मेरे लिए अपने कैरेक्टर को छोड़ना काफी मुश्किल था. यह यात्रा मेरी किसी भी कल्पना से परे रही है. ऐसे शो का हिस्सा बनना जो लगातार भारतीय टेलीविजन पर नंबर वन रहा है, एक आशीर्वाद है.”

Also Read- Anupama: अनुपमा के बेटे तोशु ने छोड़ा शो, बोले- मुझे नहीं लगता कि 21 साल…

Also Read- Anupama Upcoming Twist: आग में जलकर डिंपी की होगी मौत, ये शख्स होगा जिम्मेदार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >