Anupama में नई राही की होगी धांसू एंट्री, प्रेम संग करेंगी रोमांटिक डांस

Anupama: राजन शाही के सीरियल अनुपमा को हाल ही में अलीशा परवीन ने अलविदा कहा. अब उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ले ली है. नेटिजन्स एक्ट्रेस की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

Anupama: टीवी सीरियल अनुपमा अपनी दिलचस्प कहानी से दर्शकों को खूब इम्प्रेस करती है. हाल ही में शो में बड़ा उलटफेर हुआ. जहां राही की भूमिका निभाने वाली अलीशा परवीन को रातों-रात शो बाहर कर दिया गया. उनका जाना काफी शॉकिंग था. उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ले ली है. सोशल मीडिया पर नेटिजन्स नई राही की एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. आइये जानते हैं कब वह आएंगी.

अनुपमा में कैसे होगी अद्रिजा रॉय की एंट्री

इंडिया फोरम की रिपोर्ट के अनुसार अद्रिजा रॉय ने सीरियल की शूटिंग शुरू कर दी है. उनकी धमाकेदार एंट्री एक डांस सीक्वल के जरिए होगी. वह एक मंदिर में राधा-कृष्ण की मूर्ति के सामने परफॉर्म करती नजर आएंगी. उनके साथ प्रेम की भूमिका निभाने वाले शिवम खजूरिया भी होंगे. नेटिजन्स को इस डांस सीक्वेंस के माध्यम से उनकी ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री देखने को मिलेगी.

अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया की फोटो हुई थी वायरल

इससे पहले अनुपमा के सेट से अद्रिजा रॉय और शिवम खजूरिया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं. जहां एक्ट्रेस रेड कलर की साड़ी में दिखाई दी थी. कुछ नेटिजन्स को उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी पसंद आई तो कुछ को अद्रिजा इस रोल के लिए फिट नहीं लगीं. अनुपमा से बाहर होने के बाद अलीशा ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ. यह मेरे लिए भी चौंकाने वाला था, लेकिन राही/आध्या को प्यार करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद, मैं इस शो का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूं, मैंने इसके लिए बहुत मेहनत की है. हालांकि दर्शकों ने मुझे काफी प्यार दिया.

यह भी पढ़ें- Anupama: रूपाली गांगुली की वजह से शो से निकाले जाने पर अलीशा परवीन ने तोड़ी चुप्पी, कहा- हो सकता है…

यह भी पढ़ें- Anupama: नयी राही बनने पर अद्रिजा रॉय ने तोड़ी चुप्पी, अलीशा परवीन को रिप्लेस करने पर कहा- ये नंबर वन शो…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >