Anupama: नई राही ने अलीशा परवीन को अचानक शो से बाहर निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- किसने अच्छा…

Anupama: सीरियल अनुपमा में अद्रिजा रॉय की एंट्री हुई है. शो में अलीशा की जगह लेने पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है. एक्ट्रेस ने अब अलीशा को शो से बाहर निकाले जाने पर बात की.

Anupama: रूपाली गांगुली स्टारर अनुपमा को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. शिवम खजुरिया और अलीशा परवीन मेन लीड के तौर पर नजर आ रहे हैं. उन्होंने प्रेम और राही की भूमिका निभाई है. दोनों की केमिस्ट्री आग लगाने वाली थी, हालांकि कुछ दिन पहले अलीशा परवीन को अचानक शो से बाहर कर दिया गया. उनकी जगह अद्रिजा रॉय ने ले ली है. फैंस उन्हें शो में देखने के लिए बेताब हैं. अब अद्रिजा ने अलीशा को शो से बाहर निकाले जाने पर बात की.

अद्रिजा रॉय ने देखा था अनुपमा के कुछ एपिसोड्स

अद्रिजा रॉय से पूछा गया कि क्या वह शो अनुपमा में राही के रूप में अलीशा परवीन को देखती थी. इसपर एक्ट्रेस ने इंडिया फोरम संग बातचीत में कहा, ”हां, जब मुझे पता चला कि मैं यह शो करूंगी, तो मैंने कुछ एपिसोड्स देखे थे, क्योंकि किरदार के लिए मुझे जानना था कि कैसा क्या है, किसके साथ कैसी बॉन्डिंग है.”

अलीशा परवीन को शो से बाहर निकाले जाने पर क्या बोली अद्रिजा रॉय

अलीशा परवीन को शो से बाहर निकाले जाने पर अद्रिजा रॉय ने कहा, ”मैं इस पर कमेंट नहीं करना चाहती, क्योंकि यह मेरी बात नहीं है. किसने अच्छा किया और किसने बुरा, ये निर्णय करने वाली मैं कोई नहीं हूं. ये चैनल का कॉल है. मेरा काम बस इतना है कि मैं अच्छे से काम करूं और मैं इसे करने की पूरी कोशिश कर रही हूं. मैं अपना 100 परसेंट देना चाहती हूं.” अलीशा परवीन को अनुपमा से रातों-रात बाहर कर दिया गया था. उन्होंने इंस्टाग्राम पोस्ट शेयर कर कहा कि मुझे नहीं पता कि ऐसा क्यों हुआ और मुझे किस कारण से बाहर किया गया है. राजन सर ने कहा कि मेरी परफॉर्मेंस की वजह से ये कॉल लिया गया है. हालांकि मैं अपने फैंस को धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने मुझे प्यार दिया.

यह भी पढ़ें- Anupama: नई राही की सेट से पहली तसवीर आई सामने, लाल साड़ी में प्रेम संग किया रोमांस

यह भी पढ़ें- Anupama: अनुज ने शो से राही को निकाले जाने पर तोड़ी चुप्पी, कहा- खुद के बारे में…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >