Anupama: इस शख्स ने खाई प्रेम को बर्बाद करने की कसम, मोहित के कोठारी निवास आने की वजह का हुआ खुलासा

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा को ऐसा लगता है कि राही और अनु के रिश्ते में कुछ खटास आ गई है. वह उनके बीच आए फासले को और बढ़ाने की बात करती है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा शाह निवास आती है. लाली को याद आता है कि उसने कोठारी परिवार को इनवाइट ही नहीं किया. लीला अपनी गलती को छिपाते हुए मोटी बा को आरती करने के लिए बुलाती है. वसुंधरा जैसे ही आरती गाती है, उसकी आवाज राघव के कानों में जाती है. राघव बेचैन हो जाता है और अनु को खोजता है. वह सोचता है कि उसे शाह हाउस जाकर देखना चाहिए, लेकिन उसे फिर लगता है कि उसकी उपस्थिति की वजह से अनु परेशानी में पड़ सकती है.

राघव की मदद लेगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोहित, प्रेम के लग्जीरियस लाइफस्टाइल को देखकर जलता है. मोहित, प्रेम को बर्बाद करने का प्लान करता है. राघव, प्रेम की मदद करने की कोशिश करता है. उसे अनु के फैसले पर पूरा भरोसा है और वह राघव की मदद लेता है. राघव को राही पर हमला करने के बारे में याद आता है. उसे पता चलता है कि प्रेम उस इंसान को खोज रहा है जिसने राही को चोट पहुंचाई थी. दूसरी तरफ अनु, राघव को बताती है कि उसकी मां जल्द ही जाने वाली है. वह प्रेम से कहती है कि वह राही और अपने बीच हुए मुद्दे को सुलझा लें. राही, राघव के बारे में सोचती है और मोटी बा को लगता है कि राही और अनु के बीच में अनबन आ गई है. वह इस मौके का फायदा उठाने का सोचती है.

प्रेम की मां ने किया था सुसाइड

राही, मोटी बा के बार-बार पूछने पर भी कुछ नहीं बताती. मोटी बा अपने मन में सोचती है कि वह दोनों मां-बेटी को अलग करके रहेगी. बाबूजी, राघव के मदद के लिए उसे थैंक्यू कहते हैं और उसकी तारीफ करते हैं. राघव कहता है उसकी तारीफ आज तक किसी ने नहीं की. अनु सोसाइटी वालों के खिलाफ कंप्लेन फाइल करने का सोचती है क्योंकि वह लोग उसे परेशान कर रहे. दूसरी तरफ मोहित एक पार्टी रखता है और उसकी ड्रिंक में कुछ मिला देता है. राही, प्रेम को घर जल्दी बुलाती है. पार्टी में मोहित, प्रेम से उसके माता-पिता के साथ रिश्ते पर पूछता है. प्रेम बताता है कि पराग और ख्याति की वजह से उसकी मां ने सुसाइड कर लिया था.

यह भी पढ़ें-  Sikandar Box Office Collection Day 1: पहले दिन सलमान की सिकंदर होगी हिट या फ्लॉप, इतने करोड़ का हुआ कलेक्शन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >