Anupama: कोठारी परिवार की संपत्ति पर कब्जा करने की साजिश करेगा मोहित, शो को ये किरदार कहेगा अलविदा

Anupama: अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु को राघव से दूरी बनाने के लिए कहेगी. प्रेम दोनों को बताएगा कि राही पर हमला करने वाले के बारे में पुलिस ने पता कर ली है.

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा प्रेम से कहती है प्रार्थनाओं की वजह से राही की जान बच गई. प्रेम कहता है कि मोहित की वजह से राही की जान बची. पराग कहता है कि इसकी जांच के लिए वह पुलिस को बुलाने का फैसला करता है. राही कहती है कि मोहित इस शहर से अनजान है और उसे उन लोगों के साथ रहना चाहिए जब तक उसे कोई नया घर मिल नहीं जाता. मोटी बा इसके लिए हामी भरती है. अनिल, मोहित के बारे में पूछता है. दूसरी तरफ राघव अपनी मां से कहता है कि वह उसे छोड़कर ना जाए.

राघव की मां करेगी शो को अलविदा

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि राघव की मां उससे कहती है कि वह उसकी सलमाती के लिए प्रार्थना करने जा रही है. राघव खुद को अकेला पाता है. उसकी मां अनु से कहती है वह उसकी बेटे की मदद करें, ताकि वह एक नया स्टार्ट कर पाए. राघव को डर लगता है कि समाज उसे उसकी पत्नी के हत्यारे के रूप में ही देखेंगी. दूसरी तरफ राही, अनु को राघव से दूरी बनाने के लिए कहेगी. प्रेम दोनों को बताएगा कि राही पर हमला करने वाले के बारे में पुलिस ने पता कर ली है.

मोहित का असली चेहरा आएगा सामने

मोहित कोठारी परिवार से जाने के बारे में सोचता है, लेकिन राही और प्रेम उसे रोक लेते हैं. पराग को पता चलता है कि उसका अकाउंटेंट बीमार पड़ गया है और ये बात मोहित सुन लेता है. मोहित, पराग से उसे काम पर रखने के लिए कहता है और पराग मान जाता है. दूसरी तरफ प्रेम के खिलौने और पेटिंग को कोई आग लगा देता है. कोठारी परिवार अपराधी को खोजने की कोशिश करता है और मोहित ये सब चुपचाप बैठकर देखता है. राही को शक होता है कि उसपर जिसने हमला किया था, अब वह प्रेम को अपना निशाना बना रहा है.

यह भी पढ़ें-  TRP Report: राघव की एंट्री अनुपमा के लिए बनी वरदान, डायन वाले शो जादू तेरी नजर को मिल रही तगड़ी टीआरपी, देखें टॉप 10 शोज की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >